जम्मू-कश्मीर: कठुआ से लापता BJP विधायक का बेटा मिला, दिल्ली में बहन के घर पर है; तीन राज्यों में ढूंढ रही थी पुलिस
हीरानगर के भाजपा विधायक विजय कुमार शर्मा के लापता बेटे को नई दिल्ली के साकेत में अपनी बहन के घर ...और पढ़ें

हीरानगर विधायक विजय कुमार शर्मा का लापता बेटा दिल्ली में सुरक्षित मिला। (फाइल फोटो)
HighLights
हीरानगर विधायक विजय कुमार शर्मा का बेटा लापता था।
दिल्ली के साकेत में बहन के घर सुरक्षित मिला।
कठुआ से बस द्वारा दिल्ली पहुंचा, परिवार से संपर्क में है।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ से लापता हुए हीरानगर के BJP विधायक विजय कुमार शर्मा के बेटे का पता चल गया है। वह नई दिल्ली के साकेत में मिला है। बेटे की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेटे ने कठुआ के कालीबाड़ी से दिल्ली तक हरियाणा रोडवेज की बस से यात्रा की और बुधवार, 23 सितंबर को सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। इसके बाद वह साकेत में अपनी बहन आनंदिता शर्मा से मिलने गया, जो दिल्ली में IAS की कोचिंग कर रही हैं।
दिल्ली में बहन के किराए के घर पर है आदित्य
बेटा अभी साकेत में अपनी बहन के किराए के घर पर रह रहा है। दोनों भाई-बहन अपने माता-पिता के संपर्क में हैं। आनंदिता ने परिवार को बताया कि आदित्य सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया हैं।
तीन राज्यों की पुलिस अलर्ट पर
लापता होने की रिपोर्ट के बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की पुलिस को अलर्ट कर दिया था और आदित्य का पता लगाने में मदद के लिए उसकी तस्वीरें और अन्य जानकारी साझा की थी। पुलिस इस मामले की किडनैपिंग के एंगल से भी जांच कर रही थी।
बेटे का पता चलते ही श्रीनगर से हीरानगर रवाना हुए विधायक
श्रीनगर में विधानसभा सत्र में शामिल हो रहे विजय कुमार शर्मा, अपने बेटे के बारे में जानकारी मिलने के बाद तुरंत हीरानगर के लिए रवाना हो गए। उम्मीद है कि वह बेटे को वापस कठुआ के हीरानगर लाने के लिए दिल्ली जाएेगे।
आदित्य का पता चलने से परिवार और पुलिस ने काफी राहत महसूस की है, क्योंकि उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए काफी कोशिशें की गई थीं।
