Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी-तेज हवाओं के आसार, जानें मौसम का ताजा अपडेट
Jammu-Kashmir Weather 15 Oct: जम्मू-कश्मीर में 15 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में 15 अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट। (फाइल फोटो)
HighLights
15 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी।
किसानों को फसल सुरक्षित रखने की विशेष सलाह।
तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, ओलावृष्टि की संभावना।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
कुछ स्थानों पर गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ एक स्थानों पर थोड़े समय के लिए हल्की बारिश हो सकती है।
इसके बाद 17 से 24 अक्टूबर तक मौसम के आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। जम्मू में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, श्रीनगर में 20 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में दिनभर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
श्रीनगर में तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे
बीते दिनों मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, श्रीनगर में तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीनगर में रात का तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। कटड़ा में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह में अधिकतम तापमान 21 डिग्री, बनिहाल में 19.5 डिग्री और बटोत में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
