कश्मीर में विस्थापित कर्मी हो रहे प्रताडि़त
राज्य ब्यूरो, जम्मू : ऑल पार्टीज माइग्रेंट कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन विनोद पंडित ने वीरव
राज्य ब्यूरो, जम्मू : ऑल पार्टीज माइग्रेंट कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन विनोद पंडित ने वीरवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। उन्होंने कश्मीर में पंडितों के साथ किए वादों को पूरा न करने पर सरकार के रवैये पर रोष जताया। पंडित ने कहा कि घाटी में पिछले साल ¨हसा होने के बाद कई कश्मीरी पंडित कर्मचारी जम्मू आ गए थे। कइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। उनके वेतन तक बंद कर दिए। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि अगर वे घाटी में वापस जाते हैं तो उनका वेतन भी जारी कर दिया जाएगा। सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कर्मचारियों को प्रताड़ित न करने और मानवाधिकारों का उल्लंघन न करने को कहा। कमेटी के महासचिव एडवोकेट अरुण कांडरू ने जुलाई 2016 के बाद सभी कर्मचारियों को वेतन और एरियर जारी करने, भविष्य में नियमित रूप से वेतन जारी करने और कर्मचारियों को जारी कारण बताओ नोटिस रद्द करने की मांग की। पंडित नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा किया जाता है। उन्हें भी कश्मीर के कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं दी जाती हैं तो इससे विस्थापित कर्मचारियों में विश्वास बहाली होगी और सम्मानजनक घाटी वापसी की ओर कदम होगा। उन्होंने दुख जताया कि कश्मीर प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रहा। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा कर हल करेंगी।