विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jammu Weather 3 Sept: जम्मू में मौसम ने बदली चाल, 6 दिन बारिश और बादलों का दौर; जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा मौसम?

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:35 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather Today: जम्मू में अगले छह दिनों तक मौसम में बदलाव आएगा, जिसमें आंशिक बादल और हल्की बारिश से ...और पढ़ें

जम्मू में अब छह दिन बदलता रहेगा मौसम! (फाइल फोटो)

जम्मू में अब छह दिन बदलता रहेगा मौसम! (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू संभाग में अगले छह दिन तक बदलेगा मौसम।

  2. आंशिक बादल और हल्की बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत।

  3. तापमान में गिरावट दर्ज, लोगों को उमस से मिली निजात।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू संभाग में अगले छह दिनों तक मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। आंशिक बादलों के साथ हल्की बारिश होगी तथा तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 सितंबर सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश, गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी भी चल सकती है। तापमान न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

4 से 8 अगस्त तक कैसा मौसम रहेगा?

4 से 8 अगस्त तक मौसम बदलता रहेगा। कभी बादल छाएंगे तो कभी धूप खिलेगी। इस सबके बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी।

बता दें कि बुधवार तड़के जम्मू में 4.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दोपहर होते-होते सूर्य देवता तलखी दिखाने लगे। शाम के समय दोबारा आंशिक बादल छाए। मौसम के इसी बदले मिजाज के चलते तापमान में गिरावट आई है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस 

बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दो दिन पहले तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे जम्मू में तड़के बारिश के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

  स्थान            अधिकतम तापमान (°C)          न्यूनतम तापमान (°C)
जम्मू 32.7 23.5
बनिहाल 29.9 19.9
बटोत 26.4 18.6
कटड़ा 28.8 22.1
भद्रवाह 28.3 16.7
श्रीनगर 29.6 19.0
काजीगुंड 28.0 18.0
पहलगाम 23.6 14.2
कुपवाड़ा 31.0 17.3
कुकरनाग 28.6 16.2
गुलमर्ग 18.8 10.6