विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में बारिश, जानें 10 दिन का अपडेट

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:00 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather 3 Oct: जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है, 3 से 5 अक्टूबर तक ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में 6 अक्टूबर से करवट लेगा मौसम। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में 6 अक्टूबर से करवट लेगा मौसम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2 से 5 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ और सूखा।

  2. 6 से 8 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी संभव।

  3. 9-10 अक्टूबर को मध्यम बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम आम तौर पर सूखा रहेगा। इसके बाद 6 अक्टूबर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। आइए जानते हैं आज मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य तौर पर साफ और सूखा रहने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं होने के आसार हैं।

6 से 8 अक्टूबर कैसा रहेगा मौसम

6 से 8 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

9-10 अक्टूबर को बारिश के आसार

9 और 10 अक्टूबर को मौसम में बदलाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

11 से 14 अक्टूबर तक आंशिक बादल

11 से 14 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर में मौसम आंशिक रूप से बादल छाया रह सकता है। फिलहाल इस दौरान किसी बड़े मौसम बदलाव का अनुमान नहीं है।

किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि सेब और धान की कटाई के साथ खेती से जुड़े दूसरे जरूरी काम जारी रखें। किसानों को बदलते मौसम को देखते हुए अपने कृषि कार्यों की योजना बनाने को कहा गया है।