विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छाता निकाल लीजिए... जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:15 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather 28 sept: जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है, आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है, 29 ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

  2. 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है।

  3. किसानों को सेब और धान की कटाई जारी रखने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार,  मंगलवार को कई इलाकों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। 

इसके बाद घाटी के लोगों को कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मौसम ज्यादातर सूखा रहने का अनुमान है। हालांकि, इसके बाद फिर मौसम करवट ले सकता है।

4 से 6 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्के से लेकर ज्यादा बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

7-8 अक्टूबर को मौसम रहेगा सूखा

7 और 8 अक्टूबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने का अनुमान है। यानी इन दो दिनों में बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है।

9-10 अक्टूबर को फिर बदल सकता मौसम

मौसम विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर के लिए भी मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इन दिनों कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी, गरज और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।

किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, सेब और धान की कटाई के साथ खेती से जुड़े दूसरे काम कल से जारी रखे जा सकते हैं। वहीं, जिन किसानों ने फसल काट ली है, उन्हें उसे सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है।