विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: जम्मू में दिन गर्म और रातें ठंडी, कश्मीर में 0.2 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:00 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather Today: जम्मू संभाग में अगले सात दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान ...और पढ़ें

जम्मू में अगले सात दिन रहेगा शुष्क मौसम, बढ़ेगी ठंड। (फाइल फोटो)

जम्मू में अगले सात दिन रहेगा शुष्क मौसम, बढ़ेगी ठंड। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू में अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क।

  2. 30 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी की संभावना।

  3. जम्मू संभाग में धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू संभाग में अाने वाले सात दिनों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बने रहने का अनुमान है। अलबत्ता धीरे-धीरे ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा कश्मीर में पारा नीचे गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

इसी बीच 30 अक्टूबर को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष दिनों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

26 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी जम्मू में मौसम साफ रहेगा। दोपहर में तीखी धूप की संभावना है। इसके अलावा शाम को आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं।

वहीं सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू में फिलहाल अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि सुबह-शाम सर्द होना शुरू हो गई है। पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस

जम्मू में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 13.5 डिग्री रहा। वहीं, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पहलगाम में रात का तापमान सबसे कम 0.2 डिग्री रहा, जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.6, कुपवाड़ा में 2.8 और भद्रवाह में 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।