Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में कब बदलेगा मौसम? बारिश और बर्फबारी पर नया अपडेट, जानें अगले 10 दिन का हाल
Jammu-Kashmir Weather 22 sept: जम्मू-कश्मीर में 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिसमें ज्यादातर सूखा मौसम, ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में 27-28 सितंबर को बदलेगा मौसम। (फाइल फोटो)
HighLights
25-26 सितंबर को जम्मू में गर्म और धूप वाला मौसम।
27-28 सितंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी।
किसानों को सेब-धान कटाई की सलाह, बारिश की चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आगे मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा...
मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है। 25 सितंबर को जम्मू में मौसम गर्म और धूप वाला रहने की संभावना है। तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।
26 सितंबर को भी जम्मू में मौसम साफ और गर्म रहेगा। तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में आसमान साफ रहने के साथ पारा 23 डिग्री तक गिर सकता है।
27-28 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
27 और 28 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इसी के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी होने की संभावना है।
29 और 30 सितंबर को भी कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश हो सकती है। वहीं, 1 और 2 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।
3 से 5 अक्टूबर तक भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 अक्टूबर के बीच भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।
किसानों के लिए सलाह
मौसम केंद्र श्रीनगर ने किसानों के लिए भी सलाह जारी की है। विभाग के मुताबिक, सेब और धान की कटाई के साथ खेती से जुड़े दूसरे कामों के लिए मौजूदा समय अनुकूल है। हालांकि, 27 और 28 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।
