विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, आंधी भी चलेगी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:00 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather 15 Sept: जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 17 सितंबर तक बारिश ...और पढ़ें

अगले 3 दिनों में जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। (फाइल फोटो)

अगले 3 दिनों में जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 17 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में बारिश और गरज-चमक की संभावना।

  2. 18 से 25 सितंबर तक मौसम मुख्यतः सूखा रहने का अनुमान है।

  3. किसान सेब और धान की कटाई जारी रख सकते हैं, सतर्क रहें।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर तक कुछ हिस्सों में सुबह और दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को जम्मू में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ रह सकता है। सुबह तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है, जबकि दिन में बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

15-17 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश

इन 3 दिनों में जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। खासकर सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभवाना है।

18 से 25 सितंबर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 25 सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में मौसम आम तौर पर सूखा रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान भी कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश हो सकती है।

 किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों के लिए फिलहाल राहत की बात कही है। किसान सेब और धान की कटाई के साथ खेती से जुड़े दूसरे जरूरी काम जारी रख सकते हैं। हालांकि, 15 से 17 सितंबर के बीच स्थानीय स्तर पर बारिश और तेज हवाओं की संभावना हैं।