Jammu-Kashmir Weather 10 Sept: जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और धूप का पूरा अपडेट
Jammu-Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सूखा रहेगा। (फाइल फोटो)
HighLights
जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क।
13 से 16 सितंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना।
किसानों को सेब और धान की कटाई जारी रखने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। हालांकि, बीच-बीच में कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं आज मौसम कैसा रहेगा...
10 सितंबर को जम्मू में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कुल मिलाकर दिनभर आसमान साफ रहने और बारिश की संभावना कम रहने का अनुमान है।
11-12 सितंबर तक मौसम का हाल
11 से 12 सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में आम तौर पर मौसम साफ और सूखा रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ-कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए बारिश की संभावना है।
13 से 16 सितंबर कैसा रहेगा मौसम?
13 से 16 सितंबर के बीच सुबह और दोपहर के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यानी इन दिनों मौसम अचानक करवट ले सकता है।
17 से 20 सितंबर तक फिर रहेगा सूखा मौसम
17 से 20 सितंबर के बीच भी मौसम सामान्य तौर पर सूखा रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश की संभावना है।
किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को राहत देते हुए कहा है कि वे सेब और धान की कटाई के साथ खेती से जुड़े दूसरे जरूरी काम जारी रख सकते हैं।
