Move to Jagran APP

मौसम की पलटी, कश्मीर में पड़ रही जम्मू से ज्यादा गर्मी, सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड

घाटी के लोग बेचैन रहे और जम्मू में लाेगों ने राहत की सांस ली। कश्मीर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि कश्मीर का पारा 34.2 डिग्री तक पहुंच गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 08:40 PM (IST)
मौसम की पलटी, कश्मीर में पड़ रही जम्मू से ज्यादा गर्मी, सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड
बुधवार की देर रात को मानसून की झमाझम वर्षा के बाद जम्मू मेें लोगों को राहत मिली।

जम्मू, जागरण संवाददाता : इस दिनों गर्म प्रदेश के लोग कश्मीर की ठंडी वादी में मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं, लेकिन प्रकृति ने वीरवार को जम्मू कश्मीर के मौसम को एकदम उलट कर दिया। दिन भर जम्मू से ज्यादा गर्मी कश्मीर में पड़ती रही। घाटी के लोग बेचैन रहे और जम्मू में लाेगों ने राहत की सांस ली। कश्मीर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर का पारा 34.2 डिग्री तक पहुंच गया। अब अगले एक सप्ताह तक मौसम राहत भरा रहने की उम्मीद है।

prime article banner

बुधवार की देर रात को मानसून की झमाझम वर्षा के बाद जम्मू मेें लोगों को राहत मिली। इससे पहले दिनभर उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल रहा। देर रात को हुई वर्षा के बाद वीरवार को तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया था वह वीरवार को गिरकर 31.7 डिग्री तक आ गया। अब अगले एक सप्ताह तक मौसम राहत भरा रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। क्योंकि मौसम बदला रहेगा। बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मानसून की वर्षा होती रहेगी।

वीरवार की सुबह का मौसम भी पिछले कुछ दिनों के मुकाबले राहत भरा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी के अनुसार करीब सप्ताह तक बीच-बीच में गरज के साथ वर्षा के आसार हैं। इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। दिन के तापमान में भी सुधार होगा, लेकिन उमस परेशान करती रहेगी। जम्मू में ही नहीं, इन दिनों कश्मीर में भी उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 10.4 एमएम वर्षा हुई। जबकि बटोत में 10.2 एमएम, कटड़ा में सबसे ज्यादा 22.2 एमएम, बनिहाल में 0.8 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अगर अगले तीन दिन तक अच्छी वर्षा होती है तो इसे मानसून का बेहतर आगाज माना जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने मानसून के जम्मू पहुंच जाने की घोषणा कर दी है। अगले पांच दिनों तक जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर मुख्य रूप से जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि कश्मीर में भी आंशिक क्षेत्रों बादल छाए रहने के बाद हल्की वर्षा हो सकती है।

कहां कितना तापमान

  • जगह         अधिकतम      न्यूनतम
  • श्रीनगर     34.2           22.4
  • काजीगुंड    31.9           21.7
  • पहलगाम     29.2          15.4
  • कुपवाड़ा     34.9          19.6
  • कुकरनाग   30.9           19.9
  • गुलमर्ग       24.2          13.6
  • जम्मू          31.7          26.2
  • कटड़ा        27.4          23.6
  • बटोत         25.4         19.6
  • भद्रवाह      32.7         20.7
  • बनिहाल      28.8         21.6
  • लेह           31.2         13.2
  • कारगिल     33.2         16.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.