विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, एक हफ्ते में 300 से ज्यादा मामले; दो की मौत

By Rohit JandiyalEdited By: Dallu Slathia
Published: Sat, 17 Oct 2026 06:02 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, एक सप्ताह में 300 से अधिक नए केस दर्ज हुए ...और पढ़ें

जम्मू समेत डोडा और सांबा में भी तेजी से फैल रहा डेंगू। (फाइल फोटो)

जम्मू समेत डोडा और सांबा में भी तेजी से फैल रहा डेंगू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में डेंगू के 1393 मामले, दो मरीजों की मौत।

  2. एक सप्ताह में जम्मू संभाग में 300 से अधिक नए केस।

  3. जम्मू, सांबा, डोडा जिले डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक सप्ताह में ही जम्मू संभाग में तीन सौ से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं जबकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू, सांबा और डोडा सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में 66 लाेगों की जांच हुई जिनमें से 27 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें 22 मामले जम्मू जिले के हैं जबकि राजौरी में दो, किश्तवाड़ और कठुआ में एक-एक और अन्य प्रदेशों से भी एक मामला दर्ज हुआ है।

अभी तक जम्मू -कश्मीर में कुल 1393 मामले दर्ज हुए हैं। जम्मू जिले में सबसे अधिक 771 मामले आए हैं। इसी तरह डोडा जिले में 228, सांबा में 188, कठुआ में 46, उधमपुर में 28, रियासी में 21, राजौरी में 30, पुंछ में 12, रामबन में 20, किश्तवाड़ में 12, कश्मीर में सात और अन्य प्रदेयाों से 30 मामले आए हैं।

बीते 15 दिनों में बढ़े डेंगू के मामले

इस वर्ष अभी तक कुल 19385 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई है जिनमें से 1393 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि गत वर्ष अभी तक 19703 लोगों की जांच हुई थी जिसमें से 1980 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इस वर्ष हालांकि बीते वर्ष की तुलना में मामले कम आए हैं लेकिन बीते एक पखवाड़े में मामले तेजी के साथ बढ़े हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी नवंबर महीने तक मामले आते रहेंगे। उन्होंने लोगों से स्वयं ही बचाव के लिए पानी जमा न होने देने और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की।

पिछले आठ दिनों में डेंगू के नए मामले

                    तारीख               डेंगू के नए मामले
9 अक्टूबर 51
10 अक्टूबर 42
11 अक्टूबर 23
12 अक्टूबर 55
13 अक्टूबर 45
14 अक्टूबर 45
15 अक्टूबर 34
16 अक्टूबर 27
कुल 322