जम्मू-कश्मीर मेंं डेंगू मरीजों की संख्या 1000 के पार, एक दिन में ही 59 मामले दर्ज; जम्मू में सबसे ज्यादा
जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मामले एक हजार से अधिक हो गए हैं, जिसमें जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है। पिछले ...और पढ़ें

जम्मू जिले के बाद इस बार डोडा जिला सबसे अधिक प्रभावित। (फाइल फोटो)
HighLights
जम्मू-कश्मीर में डेंगू के कुल मामले एक हजार पार।
पिछले 24 घंटों में 59 नए डेंगू मरीज मिले।
जम्मू, डोडा और सांबा जिले सर्वाधिक प्रभावित।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक एक हजार से अधिक मामले दर्ज हो गए हैं। जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है जहां पर आधे से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। स्टेट मलेरिया विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटों में 297 लोगों की जांच हुई, जिनमें से 59 में डेंगू की पुष्टि हुई।
इनमें जम्मू जिले में सबसे अधिक 29 मामले सामने आए, जबकि डोडा जिले में 23, सांबा में दो, रियासी, पुंछ, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में एक-एक मामला सामने आया।एक मामला अन्य प्रदेशों से आया है।
सांबा में 134 डेंगू मरीज मिले, एक की मौत
अभी तक जम्मू कश्मीर में कुल 1004 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। सबसे अधिक जम्मू जिला प्रभावित है, जहां पर 560 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त सांबा जिले में 134 मामले दर्ज हुए हैं। एक मरीज की यहां पर मौत भी हुई है। वहीं डोडा जिले में भी इस बार अधिक मामले आ रहे हैं। इस जिले में अभी तक 143 मामले दर्ज हो चुके हैं। जम्मू के बाद डोडा जिले में ही इस बार सबसे अधिक मामले हैं।
इसके अतिरिक्त कठुआ में 35, उधमपुर में 26, रियासी में 13, राजौरी में 23, पुंछ में 10, रामबन में 17, किश्तवाड़ में आठ अौर कश्मीर में छह मामले दर्ज हुए हैं। अन्य प्रदेशों से अभी तक बीस मामले आ चुके हैं।
पिछले साल के मुकाबले डेंगू के मामले कम
इस वर्ष अभी तक कुल 17,736 लोगों की जांच हुई है जबकि गत वर्ष 2025 में अभी तक 16831 लोगों की जांच हुई थी जिनमें से 1483 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
संबंधित अधिकारियों का कहना है कि इस बार बीते वर्ष की तुलना में मामले कम हैं लेकिन जम्मू, डोडा और सांबा जिलों में अधिक मामले हैं जहां पर लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने और पानी जमा न होने की अपील की जा रही है।
