Move to Jagran APP

जम्मू नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, डिग्याना और गांधीनगर में दो ढांचे गिराए

नगर निगम की असिस्टेंट कमिश्नर रैव्न्यू की देखरेख में निगम आयुक्त राहुल यादव के निर्देशों पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। निगम के अनुसार नगर निगम ने पर्याप्त अनुमति के बिना ही यह दोनों निर्माण किए जा रहे थे जिन्हें तोड़ दिया गया।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:34 PM (IST)
जम्मू नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, डिग्याना और गांधीनगर में दो ढांचे गिराए
डिग्याना रानी तालाब में अवैध निर्माण तोड़ती नगर निगम की जेसीबी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू नगर निगम ने शहर में दो स्थानों पर अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनें लगाकर तोड़ डाला। शहर के डिग्याना और गांधीनगर में दो ढांचे बिना नगर निगम की अनुमति के बनाए जा रहे थे।

loksabha election banner

नगर निगम की असिस्टेंट कमिश्नर रैव्न्यू की देखरेख में निगम आयुक्त राहुल यादव के निर्देशों पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। निगम के अनुसार, नगर निगम ने पर्याप्त अनुमति के बिना ही यह दोनों निर्माण किए जा रहे थे जिन्हें तोड़ दिया गया। किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम से नक्शा पास करवाने के बाद ही किसी भी तरह का निर्माण करें। नगर निगम की टीमों ने इन दोनों ही स्थानों पर पुलिस के साथ पहुंच कर जेसीबी और श्रमिकों की मदद से इन अवैध निर्माणों को तोड़ा।

निगम आयुक्त ने शहर वासियों से अपील की कि वे नगर निगम से नक्शा पास करवाने के बाद ही निर्माण को शुरू करें। अवैध निर्माण तोड़ दिए जाएंगे। इतना ही नहीं दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा कि अब नक्शा पास करवाने की प्रक्रिया को आनलाइन कर दिया गया है। दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ते। इसके बावजूद अगर कोई नक्शा पास नहीं करवाएगा तो फिर कार्रवाई तो होगी ही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.