विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! 2863 पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते अप्लाई; जानें डिटेल्स

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:17 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के 2863 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी ...और पढ़ें

JKSSB ने 2863 पदों के लिए आवेदन मांगे।

JKSSB ने 2863 पदों के लिए आवेदन मांगे

HighLights

  1. JKSSB ने 2863 चतुर्थ श्रेणी पदों की घोषणा की।

  2. ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होंगे।

  3. न्यूनतम आठवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी के 2863 पद भरने जा रहा है। जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में पदों को सामान्य प्रशासनिक विभाग के जरिए भरने के लिए अधिसूचना जारी की है।

बोर्ड 2863 पदों को भरेगा। इसमें केंद्र शासित स्तर, जम्मू संभाग व कश्मीर संभाग के अलावा जिला स्तर पर पदों को भरेगा।

5 अक्टूबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है जबकि अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल होना चाहिए। ओपन मेरिट में अधिकतम आयु सीमा एक जनवरी 2026 को 40 साल होनी चाहिए। एससी, एसटी 1, एसटी टू, आरबीए, एएलसी व आइबी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियाें के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 साल होगी।

दिव्यांगों के लिए आयु सीमा 42 साल रखी गई है। उम्मीदवार कम से कम आठवीं कक्षा पास हो और अधिकतम 12 वीं कक्षा पास हो। बोर्ड परीक्षा केंद्रों सूची बाद में जारी करेगा।

ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल च्वाइस होंगे सवाल

लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल च्वाइस होंगे और यह इंग्लिश में होंगे जबकि हर गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक नेगेटिव मार्किंग काटे जाएंगे। बोर्ड इन पदों के लिए पाठ्यक्रम संबंधी अधिसूचना अलग से जारी करेगा। बोर्ड ने केंद्र शासित प्रदेश स्तर, जम्मू डिविजन और कश्मीर डिवीजन स्तर पदों की संख्या को जारी किया है।

इनमें कृषि उत्पादन विभाग, एस्टेट विभाग, गृह विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, पशुपालन और भेड़पालन विभाग, एआरआइ एंड ट्रेनिंग विभाग, संस्कृति विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि शामिल हैं।