विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने जारी की विंटर जोन की डेटशीट, 10वीं से 12वीं तक कब-कब होंगे पेपर, देखें पूरा शेड्यूल

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:43 PM (IST)

JKBOSE Winter Zone Exam Dates: जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कश्मीर संभाग, जम्मू विंटर जोन और लद्दाख के लिए वार्षिक ...और पढ़ें

JKBOSE ने जारी किया अक्टूबर-नवंबर परीक्षा शेड्यूल। (फाइल फोटो)

JKBOSE ने जारी किया अक्टूबर-नवंबर परीक्षा शेड्यूल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बोर्ड ने 10वीं, 11वीं, 12वीं की डेटशीट जारी की।

  2. दसवीं की परीक्षा 19 अक्टूबर से, बारहवीं की 21 अक्टूबर से।

  3. ग्यारहवीं की परीक्षा 29 अक्टूबर से, सभी सुबह 11 बजे।

सुरेंद्र सिंह, जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कश्मीर संभाग, जम्मू संभाग के विंटर जोन तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक नियमित 2026 की अक्टूबर-नवंबर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है। सभी लिखित परीक्षाएं सुबह 11 बजे शुरू होंगी।

दसवीं कक्षा की परीक्षा 19 अक्टूबर को गणित के पेपर से शुरू होगी और 18 नवंबर को कंप्यूटर साइंस के साथ समाप्त होगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षा 21 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगी। ग्यारहवीं की परीक्षा 29 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी।

12वीं कक्षा की परीक्षा का शेड्यूल

बारहवीं कक्षा की डेटशीट में विषयों को साइंस, आर्ट्स, होम साइंस और कामर्स संकाय के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। 21 अक्टूबर को गणित,एप्लाइड मैथेमेटिक्स सहित संबंधित विषयों की परीक्षा होगी।

24 अक्टूबर को जियोग्राफी, भूगोल तथा आर्ट्स के जियोग्राफी, साइकालोजी, संगीत, फिलासफी व एजूकेशन विषय की परीक्षा होगी। 28 अक्टूबर को साइंस विषय में फिजिक्स व और अन्य संकायों के निर्धारित विषयों की परीक्षा होगी।

इसके बाद 2 नवंबर को जनरल इंग्लिश, 5 नवंबर को कमिस्ट्री, विभिन्न विषय, 9 नवंबर को जियोलाजी, बायो-टेक्नालाजी, जूलाजी, स्टेस्टिक, 14 नवंबर को बायोलाजी, स्टेस्टिक, पालीटिकल साइंस और अकाउंटेंसी तथा 17 नवंबर को व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी।

अंतिम चरण में 21 नवंबर को कंप्यूटर साइंस, इंफार्मेशन प्रैक्टिसेज, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी।

11वीं कक्षा की परीक्षा 30 नवंबर को संपन्न 

वहीं ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा 29 अक्टूबर को बायोलाजी, बाटनी, स्टेस्टिक, पालीटिकल साइंस, स्टेस्टिक के साथ आरंभ होगी जबकि 30 नवंबर को कंप्यूटर, आइटी व अन्य विषयों के साथ संपन्न होगी। बोर्ड विद्यार्थियों को अपनी कक्षा, संकाय और विषय संयोजन के अनुसार डेटशीट देखने तथा प्रवेश पत्र पर दिए निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।