विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में BAMS, BUMS, BHMS की पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी, 30 सितंबर तक मौका; जानें डिटेल्स

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:45 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर बोपी ने बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों के लिए पहली प्रोविजनल चयन सूची जारी की है। चयनित अभ्यर्थियों को ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर बोपी ने BAMS, BUMS, BHMS की पहली प्रोविजनल चयन सूची जारी की है।

जम्मू-कश्मीर बोपी ने BAMS, BUMS, BHMS की पहली प्रोविजनल चयन सूची जारी की है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा स्नात (बीएएमएस), यूनानी चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक (बीयूएमएस) और बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले दौर की आनलाइन काउंसलिंग के बाद प्रोविजनल चयन सूची जारी की है। 

पहले दौर की काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों से 23 से 25 सितंबर तक आनलाइन पसंद और विकल्प मांगे गए थे। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी कालेजों तथा निजी संस्थानों में सीटों का आवंटन किया गया है।

चयनित अभ्यर्थी जेकेबोपी पोर्टल से अपने लॉगिन के माध्यम से प्रोविजनल अलाटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

दाखिले के समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को 28 सितंबर से 30 सितंबर शाम चार बजे तक संबंधित कालेज में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में दसवीं का जन्म प्रमाणपत्र, 12वीं की मार्कशीट, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, वैध श्रेणी प्रमाणपत्र, नीट-यूजी 2026 स्कोर कार्ड तथा अन्य दस्तावेज शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें। कालेजों को छुट्टी अथवा अवकाश के दिन भी दाखिला काउंटर खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जेकेबीओपीईई के पोर्टल से ही होगा एडमिशन

बोर्ड ने कहा है कि सभी दाखिले केवल जेकेबोपी के आनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होंगे। आफलाइन दाखिले स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित समय तक संबंधित संस्थान में दाखिला नहीं लेने पर आवंटित सीट रद मानी जाएगी।

पहले दौर में आवंटित संस्थान और पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी दूसरे दौर में उसी संस्थान का विकल्प नहीं चुन सकेंगे।