विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम का ताजा अपडेट, 24 तक साफ रहेगा आसमान, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:00 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather 17 Oct: जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान है, जिससे किसानों को खेती के काम निपटाने का मौका मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर में 25 से 27 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में 25 से 27 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 24 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम रहेगा।

  2. 25 से 27 अक्टूबर तक हल्की बारिश, बर्फबारी संभव।

  3. किसानों को खेती के काम पूरे करने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अगले कई दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर तक बारिश की संभावना कम है। हालांकि, 25 से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। आइए जानते हैं जम्मू-कश्मीर में मौसम का ताजा अपडेट...

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, बस कुछ जगहों पर थोड़ी बारिश हो सकती है। इसके बाद 24 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है।

25 से 27 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर के बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

वहीं 26-27 अक्टूबर को भी कुछ जगहों में बारिश-हल्की बर्फबारी की संभावना है। साथ ही गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

किसानों को खेती के काम पूरे करने की सलाह

मौसम शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को फसल की कटाई और खेती से जुड़े अन्य काम दोबारा शुरू करने की सलाह दी गई है। लगातार शुष्क मौसम से किसानों को खेतों में जरूरी काम निपटाने का मौका मिल सकता है।