Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से कांपा जम्मू कश्मीर

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों में वीरवार सुबह भी कुछ क्षेत्रों मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 02:26 AM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 02:26 AM (IST)
कड़ाके की ठंड से कांपा जम्मू कश्मीर
कड़ाके की ठंड से कांपा जम्मू कश्मीर

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों में वीरवार सुबह भी कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रही, जिससे पूरा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। जवाहर टनल के आसपास सुबह हुए ताजा हिमपात से दो दिन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे हजारों वाहन चालकों की परेशानियां और बढ़ गई। जम्मू व श्रीनगर से नए वाहनों को तो नहीं छोड़ा गया, लेकिन फंसे वाहनों को निकाला जाता रहा। हाईवे पर जाम और फिसलन की वजह से यातायात की रफ्तार बेहद मंद रही। बारिश के कारण सुबह किश्तवाड़ी पत्थर, गांगरू और ¨हगनी में हल्का भूस्खलन हुआ। करीब घंटे में सारे मलबे को साफ कर दिया गया। शाम करीब सात बजे रामबन में बैटरी चश्मा के पास फिर भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो गई। एसएसी नेशनल हाईवे रामबन शक्ति पाठक के अनुसार, रात तक हाईवे से मलबा हटा दिया जाएगा। शाम साढ़े छह बजे तक 1500 छोटे यात्री वाहनों और करीब डेढ़ सौ बड़े वाहनों को घाटी की तरफ निकाला गया। अभी भी एक हजार बडे़ वाहन और कुछ छोटे यात्री वाहन जगह-जगह हैं। इसके अलावा ऊधमपुर में रोके गए वाहन भी नहीं छोड़े गए हैं। इससे जखैनी सहित ऊधमपुर में वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को वाहनों को जम्मू से श्रीनगर रवाना किया जाएगा। वहीं, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ मुगल रोड लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। इस बीच, रेल यातायात भी प्रभावित रहा। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेने देरी से जम्मू पहुंच रही हैं। सुबह बर्फबारी के बाद मौसम रहा साफ :

loksabha election banner

कश्मीर व लेह के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह बर्फबारी के बाद मौसम साफ रहा। इधर, जम्मू संभाग के पत्नीटॉप, सरनासर, डोडा व भद्रवाह के ऊपरी इलाकों में सुबह बर्फबारी हुई। कटड़ा में सुबह मौसम साफ होने के बाद करीब 12 बजे फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं बुधवार को माता वैष्णो देवी के दरबार व भैरो घाटी में हुई बर्फबारी के चलते यात्रा पर आने वाले स्थानीय व पंजाब के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। जम्मू में सुबह मौसम साफ था, लेकिन शाम को फिर बादल छाने से ठंड बढ़ गई। तापमान सामान्य से नीचे :

बारिश व बर्फबारी से राज्य का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। जम्मू में सामान्य तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। वहीं जम्मू का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सामान्य तापमान 9.2 डिग्री है। जम्मू में पिछले 24 घंटों में 10.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 6.8 व न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 3.8 व न्यूनतम माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद के अनुसार शुक्रवार से मौसम साफ होने लगेगा। ------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.