विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में MBBS-BDS की सीट मिली तो अब क्या करें? अलॉटमेंट लेटर से कॉलेज रिपोर्टिंग तक जानें पूरी प्रक्रिया

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:23 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस और बीडीएस की सभी सीटें तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद भर गई हैं, जिससे अब माप-अप ...और पढ़ें

जम्मू कश्मीर में तीसरे राउंड में MBBS-BDS की सभी सीटें भरीं। (फाइल फोटो)

जम्मू कश्मीर में तीसरे राउंड में MBBS-BDS की सभी सीटें भरीं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीसरे राउंड की काउंसलिंग में एमबीबीएस-बीडीएस की सभी सीटें भरीं।

  2. जेकेबोपी ने 90 उम्मीदवारों की प्रोविजनल चयन सूची जारी की।

  3. चयनित उम्मीदवारों को 6-7 अक्टूबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू कश्मीर के सभी एमबीबीएस और बीडीएस कालेजों में तीसरे राउंड की काउंसलिंग के साथ ही सभी सीटें भर गई हैं। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरे दौर की आनलाइन काउंसलिंग के बाद रिक्त रह चुकी 90 उम्मीदवारों की प्रोविजनल चयन सूची जारी कर दी है।

बोर्ड ने प्रोविजनल सूची जारी करने के साथ ही स्पष्ट किया कि तीसरे दौर की काउंसलिंग और सीट आवंटन के बाद कोई सीट खाली नहीं बची है। ऐसे में माप-अप राउंड आयोजित करने की जरूरत नहीं है।

बोर्ड की तीसरे राउंड की सूची के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को छह अक्टूबर दोपहर 12 बजे से सात अक्टूबर शाम चार बजे तक संबंधित मेडिकल या डेंटल कालेज में रिपोर्ट कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इन दस्तावेजों के साथ कालेज पहुंचना जरूरी

उम्मीदवारों को अपने बोपी पोर्टल लागिन से प्रोविजनल अलाटमेंट लेटर डाउनलोड कर मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित कालेज में उपस्थित होना होगा। इनमें मैट्रिक का जन्म प्रमाणपत्र, 12वीं की मार्कशीट, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, वैध श्रेणी प्रमाणपत्र और नीट-यूजी 2026 स्कोर कार्ड प्रमुख हैं।

सूची में गवर्नमेंट मेडिकल कालेज जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, डोडा और हंदवाड़ा के अलावा स्किम्स मेडिकल कालेज तथा एस्काम जम्मू की सीटें शामिल हैं। डेंटल सीटों में गवर्नमेंट इंदिरा गांधी डेंटल कालेज जम्मू और गवर्नमेंट डेंटल कालेज श्रीनगर के लिए भी आवंटन किया गया है।

समय पर रिपोर्ट नहीं किया तो रद हो जाएगी सीट

बोपी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक कालेज में रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद मानी जाएगी। वहीं दाखिला लेने के बाद सात अक्टूबर शाम चार बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश रद कराया जा सकता है।

इसके लिए कालेज उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लेगा।बोर्ड ने कालेजों को सभी दाखिले केवल आनलाइन बोपी पोर्टल के माध्यम से करने तथा दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि आफलाइन दाखिले स्वीकार नहीं किए जाएंगे।