जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल, 78 सिविल जजों के तबादले और नियुक्तियां; यहां देखें पूरी लिस्ट
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 78 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में 78 सिविल जजों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। (फाइल फोटो)
HighLights
78 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) का तबादला और नियुक्ति।
10 प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी ज्यूडिशियल अकादमी में अटैच।
पदोन्नत 11 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रजिस्ट्रार से अटैच।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 78 अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा दस प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर ज्यूडिशियल अकादमी में अटैच किया गया है, जबकि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर पदोन्नत 11 न्यायिक अधिकारियों को आगामी नियुक्ति तक रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल जम्मू के साथ अटैच किया गया है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल जम्मू, श्रीनगर, बारामूला, कुपवाड़ा, अनंतनाग, राजौरी, कठुआ, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ सहित जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों तथा लद्दाख से संबंधित न्यायिक प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में किए गए है।
हाईकोर्ट ने आदेश में शामिल सभी अधिकारियों को पहली नवंबर 2026 तक या उससे पहले अपने निर्धारित कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेशानुसार संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के माध्यम से ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को आदेश का समय पर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जम्मू में कई अधिकारियों की नियुक्ति
आदेश के तहत रूप्सी को फोर्थ एडिशनल मुंसिफ, लक्ष्य बड्याल को थर्ड एडिशनल मुंसिफ, अरुषि शुक्ला को एडिशनल मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक और सोनाली शर्मा को मुंसिफ नियुक्त किया गया है। कृतिका सेठी को फारेस्ट मजिस्ट्रेट एवं फर्स्ट एडिशनल मुंसिफ, जबकि समरीन तिब्ब को अखनूर में मुंसिफ के पद पर तैनात किया गया है।
जम्मू संभाग के अन्य क्षेत्रों में सना बड़याल को सांबा, वरुण कुमार को उधमपुर, कंगना गुप्ता को उधमपुर में मुंसिफ/डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक और दीपिका शर्मा को चनैनी में नियुक्त किया गया है। शिविका गुप्ता को रियासी, अरविंद मन्हास को कटड़ा, भावना केसर को कठुआ, श्याम कुमार को कठुआ में मुंसिफ/डिस्ट्रिक्ट मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक, आस्था शर्मा को हीरानगर, चीना सुंब्रिया को बसोहली तथा ऋषभ कौशल को बिलावर में तैनात किया गया है।
जसप्रीत कौर को बिलावर में मुंसिफ/एडिशनल स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। भद्रवाह में अनुराग खजूरिया, डोडा में दीप्ति शिखा को डिस्ट्रिक्ट मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक, गंदोह में आकाश दीप सिंह को मुंसिफ तथा ठाठरी का अतिरिक्त प्रभार, किश्तवाड़ में वीरेन मगोत्रा, रामबन में अलीशा भगत, बनिहाल में शिवाली शर्मा और गूल में वकार अहमद को तैनात किया गया है।
राजौरी-पुंछ क्षेत्र में शीराज अख्तर मलिक को कालाकोट, जिरगाम हामिद को थन्नामंडी, अंदलीब सिंह को बुधल, आकांक्षा भगत को सुंदरबनी, फजल-उल-हक को राजौरी में मुंसिफ/डिस्ट्रिक्ट मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक, विकास भारद्वाज को मेंढर और अमनदीप सिंह को पुंछ में डिस्ट्रिक्ट मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक नियुक्त किया गया है।
कश्मीर संभाग में भी नई तैनातियां
श्रीनगर में तसनीम कावूस को सिटी मुंसिफ, मंसूर अहमद मीर को फर्स्ट एडिशनल मुंसिफ और इरम इर्तिजा को सेकंड एडिशनल मुंसिफ नियुक्त किया गया है। रमीना राशिद खान को गांदरबल, ऐमन अमीन को कंगन, उस्मान खुर्शीद को बडगाम और अमान निसार गुलजार को माैगाम में तैनात किया गया है।
अनंतनाग जिले में मंजर मुनीर खजूरिया को मुंसिफ/डिस्ट्रिक्ट मोबाइल मजिस्ट्रेट, राहिला राशिद कुरैशी को अनंतनाग, भारती सलाथिया को शांगस और यूनिस हामिद को ऐशमुकाम में नियुक्त किया गया है। कुलगाम में राबिया स्नोबर गुलजार, काजीगुंड में हिना परवीन गनी, पुलवामा में मुनीर अहमद भट्ट, पंपौर में महजबीन अख्तर और अवंतीपोरा में आरिजू जावेद राथर को तैनात किया गया है।
शोपियां में रविंदर सिंह, बारामूला में आकाश दीप केसर, बोनियार में अजय, टंगमर्ग में निसार-उल-हक खान, सोपोर में अरशद अजीज कुरैशी, बांदीपोरा में प्रशांत कुमार और सुम्बल में माहूर को नियुक्त किया गया है। कुपवाड़ा में आस्तिक वर्मा, हंदवाड़ा में मेघना मोहन और करालपोरा में मुनीस वाहिद को तैनात किया गया है।
किशोर न्याय बोर्डों में भी नियुक्तियां
हाईकोर्ट ने दोनों संभागों में किशोर न्याय बोर्डों (जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के लिए भी न्यायिक अधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। जम्मू में विशाल भारती को प्रधान मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सांबा में अरुसा चौधरी, कठुआ में भानु भसीन, उधमपुर में करतार सिंह, रियासी में रेखा शर्मा, राजौरी में एहतजाज अहमद, पुंछ में मोहम्मद वसीम मिर्जा, रामबन में महावीर सिंह, डोडा में करण बिजल और किश्तवाड़ में मनमोहन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं कश्मीर संभाग में उजमा अमीन को गांदरबल, तौफील अहमद मीर को बडगाम, फखर-उन-निसा को अनंतनाग, सलोनी आनंद को कुलगाम, मैनाज कादिर को पुलवामा और मुदस्सिर बशीर को शोपियां के बोर्ड में प्रधान मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों की विभिन्न अदालतों में तैनाती
अलग आदेश के तहत गत दिवस नियुक्त हुए प्रशिक्षु सिविल जजों को भी विभिन्न न्यायालयों में तैनात किया गया है। इनमें जम्मू संभाग में आरएसपुरा में कृतिका जैन, बिश्नाह में स्टैनजिन इत्जेस, सांबा में वसुधा शर्मा, उधमपुर में दिव्यम, मजालता में मुस्कान पुरी, रियासी में अंशुल लाल शर्मा, महानपुर में अंचल गुप्ता, डोडा में रिजू गुप्ता, ठाठरी में शिखा जम्वाल, किश्तवाड़ में श्वेता शवन, उखराल में शरीदा राशिद, थन्नामंडी में रसलीन कौर, कोटरंका में अमर कुमार और सुरनकोट में चड्ढा वात्सल्य को नियुक्त किया गया है।
कश्मीर संभाग में अमजद इकबाल को श्रीनगर में थर्ड एडिशनल मुंसिफ, गौरंग रेसुत्रा को पंथाचौक, सैयद सिब्तैन मेहदी को गांदरबल, दाऊद अहमद भट्ट को चरार-ए-शरीफ, तरुष कुमार ओबेराय को बीरवाह, जाहिर इरशाद बट को दुरू, सायगा शरीफ खान को पहलगाम, शाजिया मंजूर को कुलगाम, सैयद फहीम को डीएच पोरा, मोहम्मद साला-उद-दीन को त्राल, अबैद उल्लाह को शोपियां, शुबह शबीर को डांगीवाचा, मोहम्मद अलीम सैयद को चंदवाड़ा, उफाक मुश्ताक को बांदीपोरा और मुदस्सिर फजल को टंगधार में तैनात किया गया है।
दस प्रशिक्षु अधिकारी ज्यूडिशियल अकादमी में अटैच
आदेश के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 के सरकारी आदेश के तहत नियुक्त आठ प्रशिक्षु सिविल जजों, दीक्षा शर्मा, सोनम, मनविका कौशल, प्रियंका भारद्वाज, अनामिका अंगराल, साहिबा बनोत्रा, संयोजिता सैनी और तानिया महाजन को ज्यूडिशियल अकादमी में अटैच किया गया है।
इनके अलावा चयनित उम्मीदवार अब्दुल नफेह रहमानी और नुसरत कबीर को भी अकादमी में अटैच किया गया है। इन दोनों के नियुक्ति आदेश अभी जारी होने शेष हैं।
पदोन्नत हुए सिविल जज
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर पदोन्नत हुए रोहित शर्मा, राशि वर्मा, शिल्पा डोगरा, पूनम गुप्ता, नीना ठाकुर, हिमानी परिहार, शफीक मुश्ताक लोन, शायस्ता नजीर, शाहबर अयाज, बजिला बशीर और दानिश्ता शफी को आगामी नियुक्ति तक रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल जम्मू में अटैच किया गया है।
इसके अतिरिक्त हाईकोर्ट के जम्मू और श्रीनगर कार्यालयों में ला रिसर्च प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत हितेश्वर केसर, ज्योति कटारिया, अल्ताफ अहमद मीर-द्वितीय और फराह बशीर को ग्राम न्यायालयों में आगे की तैनाती के लिए रखा गया है।
31 रिक्त अदालतों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा
आदेश में श्रीनगर, गांदरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा, बडगाम, अनंतनाग, जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी, उधमपुर, किश्तवाड़, रामबन, डोडा, पुंछ और राजौरी में स्थित 31 रिक्त अदालतों के कामकाज के लिए अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था भी की गई है।
