जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का कैलेंडर बदला, 16 अक्टूबर को सुनवाई नहीं; 5-6 नवंबर को होगा कामकाज, यहां देखें नई तारीखें
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने वर्ष 2026 के न्यायिक कैलेंडर में संशोधन किया है। अब 16 अक्टूबर को नान-सिटिंग ...और पढ़ें

हाई कोर्ट का 2026 कैलेंडर संशोधित, 16 अक्टूबर को नान-सिटिंग डे।
HighLights
2026 न्यायिक कैलेंडर में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने किया संशोधन।
16 अक्टूबर को नान-सिटिंग डे घोषित, 6 नवंबर अब वर्किंग डे।
5 नवंबर वर्किंग डे, 24 नवंबर गुरु नानक देव जयंती अवकाश।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने वर्ष 2026 के न्यायिक कैलेंडर में संशोधन किया है। इसके तहत 16 अक्टूबर को नान-सिटिंग डे घोषित किया है। इसके साथ ही 5 और 6 नवंबर को वर्किंग डे तथा 24 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 16 अक्टूबर, शुक्रवार को पहले वर्किंग डे निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इस दिन कोर्ट में सुनवाई नहीं होगी।
इसके बदले 6 नवंबर, शुक्रवार को वर्किंग डे के रूप में मनाया जाएगा। 6 नवंबर को पहले नान-सिटिंग डे घोषित किया गया था।
गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के अवसर पर अवकाश
इसी तरह 5 नवंबर, गुरुवार को भी वर्किंग डे घोषित किया गया है। हाई कोर्ट के वर्ष 2026 के कैलेंडर में यह दिन अवकाश के रूप में निर्धारित था। इसके स्थान पर 24 नवंबर, मंगलवार को गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा।
जम्मू और श्रीनगर विंग के अधिकारियों को भेजे निर्देश
रजिस्ट्रार जनरल ने संशोधित न्यायिक कार्यक्रम की जानकारी संबंधित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को देने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें जम्मू और श्रीनगर विंग के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल के अलावा संबंधित बार एसोसिएशनों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना भेजी गई है।
