विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में BAMS समेत 3 मेडिकल कोर्स में दाखिले का मौका, बिना फीस करें आवेदन; ये है लास्ट डेट

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

जम्मू इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च को बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद जेकेबोपी ने बीएएमएस, बीयूएमएस और ...और पढ़ें

बीएएमएस, बीयूएमसी में दाखिले के लिए जेके बोपी ने फिर खोला पंजीकरण। (फाइल फोटो)

बीएएमएस, बीयूएमसी में दाखिले के लिए जेके बोपी ने फिर खोला पंजीकरण। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेकेबोपी ने बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस प्रवेश का मौका दिया।

  2. पात्र नीट यूजी-2026 उम्मीदवार 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण।

  3. पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं, मोबाइल से आवेदन से बचें।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद एंड रिसर्च को बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए सक्षम प्राधिकरण से लेटर आफ परमिशन (एलओपी) मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने बीएएमएस, बीयूएमएस व बीएचएमएस-2026 में प्रवेश के लिए पंजीकरण का एक और मौका दिया है। बोर्ड ने पात्र नीट यूजी-2026 उम्मीदवारों से 9 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे से 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक आनलाइन पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने को कहा है।

बोर्ड के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पहले जारी अधिसूचनाओं के तहत पंजीकरण कर लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। नए उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि में जेकेबोपी पोर्टल पर पंजीकरण कर दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। बोपी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अंडर-प्रोसेस प्रमाणपत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, संबंधित श्रेणी प्रमाणपत्र की वैधता 10 अक्टूबर 2026 तक होनी अनिवार्य है।

मोबाइल से पंजीकरण करने से बचें उम्मीदवार

बोर्ड ने उम्मीदवारों को मोबाइल फोन के माध्यम से पंजीकरण न करने की सलाह दी है, क्योंकि दस्तावेज अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किया गया साफ्टवेयर मोबाइल से प्रक्रिया स्वीकार नहीं करेगा। बोर्ड ने यह भी महत्वपूर्ण सुविधा दी है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले पंजीकरण करते समय किसी श्रेणी जिसमें पीएंडबी को अपनी मुख्य श्रेणी के रूप में चुना है, वे वैध श्रेणी प्रमाणपत्र होने पर ही विकल्प भी चुन सकते हैं।

इसके लिए प्रमाणपत्र जेकेबोपी के जम्मू या श्रीनगर कार्यालय में आफलाइन जमा करना होगा।इसके अलावा जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बाहर के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार भी आल इंडिया कोटा सीटों के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

दाखिले से पहले ई-इन्फार्मेशन ब्रोशर पढ़ने की सलाह

इसके लिए उन्हें पहले अपना विवरण बोपी के आधिकारिक ईमेल या दिए गए संपर्क नंबरों के माध्यम से साझा करना होगा, ताकि बोर्ड केंद्रीय डेटा से उनका विवरण प्राप्त कर सके।बोर्ड ने उम्मीदवारों को पंजीकरण से पहले बीएएमएस, बीयूएमएस व बीएचएमएस -2026 की ई-इन्फार्मेशन ब्रोशर पढ़ने की सलाह दी है।