विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहले दिन हंगामा, BJP का धरना, NC ने लगाए स्टेटहुड नारे; विधायकों में भिड़ंत, मार्शल उतरे

By Naveen NawazEdited By: Dallu Slathia
Published: Mon, 21 Sep 2026 11:27 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के शरदकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायकों ने हंगामा किया। भाजपा ने NHM कर्मचारियों, ...और पढ़ें

सदन के बीच धरना देते भाजपा विधायक।

सदन के बीच धरना देते भाजपा विधायक

HighLights

  1. भाजपा विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया।

  2. NHM कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगियों के मुद्दे उठाए गए।

  3. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 'स्टेटहुड बहाल करो' के नारे लगाए।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के शरदकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने सदन के बीचोंबीच बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ सदस्य आपस में भिड़ गए और मारपीट जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मार्शलों ने दोनों पक्षों को अलग किया। हंगामे के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने ‘स्टेटहुड बहाल करो’ के नारे लगाए। वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी सीट पर बैठे सदन में चल रहे हंगामे को देखते रहे।

इस बीच, स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने सदन के बीच खड़े होकर नारेबाजी कर रहे भाजपा और कांग्रेस विधायकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अपनी-अपनी सीटों पर लौट जाएं, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, स्पीकर की चेतावनी के बाद भी हंगामा नहीं थमा और विधायक नारेबाजी करते रहे।

image-fotor-20260921112339

 

पोस्टर लेकर सदन पहुंचे भाजपा विधायक

भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए एनएचएम कर्मचारियों, बिजली उपभोक्ताओं और दैनिक वेतनभोगियों से जुड़े मुद्दे उठाए। भाजपा विधायक हाथों में पोस्टर लेकर सदन में पहुंचे और लंबित मांगों पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

भाजपा सदस्यों ने ‘एनएचएम कर्मचारियों के साथ इंसाफ करो’, ‘पावर टैरिफ रोलबैक करो’ और ‘दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करो’ जैसे संदेशों वाले पोस्टर प्रदर्शित किए।

पार्टी ने आरोपों और मांगों के माध्यम से रोजगार, कर्मचारियों के लंबित मामलों, बिजली दरों में वृद्धि और आउटसोर्सिंग जैसे मुद्दों को सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाने का संकेत दिया।

डेली वेजर्स-NHM कर्मचारियों के मुद्दे उठाए

बिजली के बढ़े टैरिफ को वापस लेने की मांग के साथ भाजपा विधायकों ने दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण और एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर भी सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

विरोध के दौरान स्पीकर ने निर्देश दिया कि प्रदर्शन से संबंधित विषय को विधानसभा की आधिकारिक कार्यवाही में दर्ज न किया जाए और इसकी रिपोर्टिंग भी न हो।