Move to Jagran APP

Janmashtami 2022: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जम्मू शहर में निकली शोभा यात्रा, भक्ति के रंग में रमा शहर

शोभा यात्रा श्री रघुनाथ जी मंदिर से रजिडेंसी रोड राजेंद्र बाजार कनक मंडी पुरानी मंडी लिंक रोड जैन बाजार पक्का डंगा अप्पर बाजार पंजतीर्थी मुबारक मंडी चौक चबूतरा परेड शालामार से होते हुए श्री रघुनाथ जी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 09:25 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 09:25 PM (IST)
Janmashtami 2022: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जम्मू शहर में निकली शोभा यात्रा, भक्ति के रंग में रमा शहर
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाती शोभा यात्रा ने पूरे शहर को भगवान श्री कृष्ण के रंग में रंग डाला। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर वीरवार को श्री सनातन धर्म सभा की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा में शामिल झांकियों की मदद से कान्हा की लीलाओं को दर्शाया गया तो वहीं धर्म युद्ध में श्री कृष्ण युद्ध भूमि कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता ज्ञान देते दर्शाए गए। शोभा यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। झूमते-गाते श्रद्धालु पूरी तरह से भगवान कृष्ण के रंग में रंगे हुए दिखे। हर तरफ भगवान कृष्ण के जयघोष और भजन कीर्तन गूंज रहे थे। जिन बाजारों से भी शोभा यात्रा निकली झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई।

loksabha election banner

विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा सजाई गई झांकियां दोपहर को गीता भवन पहुंची और वहां पर तैयार दूसरी झांकियों के साथ शामिल हुए। सभी झांकियों का श्री सनातन धर्म सभा की ओर से स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर सभी झांकियां श्री रघुनाथ जी मंदिर पहुंची। वहां से रघुनाथ जी का रथ निकाला गया और पूजा-अर्चना के साथ झांकी निकाली गई। रथ के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विभिन्न सत्संग टोलियां भी शोभा यात्रा के साथ शामिल हुई। जिन्होंने भगवान कृष्ण के भजन करते हुए शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई।

शोभा यात्रा श्री रघुनाथ जी मंदिर से रजिडेंसी रोड, राजेंद्र बाजार, कनक मंडी, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, पक्का डंगा, अप्पर बाजार, पंजतीर्थी मुबारक मंडी, चौक चबूतरा, परेड, शालामार से होते हुए श्री रघुनाथ जी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। बैंड-बाजों के बीच निकली इस शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु पगड़ियां पहने हुए थे। हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से भगवान श्री कृष्ण जी की भक्ति में रमा दिखा।

शोभा यात्रा में श्री सनातन धर्म सभा के पदधिकारियाें के अलावा श्री धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारी, पुजारी और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कई व्यापारिक संगठनों के नेता भी शोभा यात्रा के साथ चलते रहे। वहीं पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता युद्धवीर सेठी और गई गणमान्य लोग शामिल थे। श्री सनातन धर्म सभा के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम दधिची ने शोभा यात्रा में शामिल हुई सभी झांकियों के कलाकारों और शोभा यात्रा के आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.