फंदे से झूलती मिली जवान की पत्नी, मौत
जागरण संवाददाता, जम्मू : नगरोटा स्थित सैन्य छावनी में रहने वाले जवान की पत्नी का शव संदिग्ध परि
जागरण संवाददाता, जम्मू : नगरोटा स्थित सैन्य छावनी में रहने वाले जवान की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके क्वार्टर में फंदे से झूलता हुआ मिला। महिला की मौत की जानकारी नगरोटा पुलिस को दे दी गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल में भेज दिया। मृत महिला की पहचान शमोली मीडया पत्नी जादव विद्या निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई।
यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। नगरोटा के 16 कोर में स्थित जवानों के रिहायशी क्वार्टर में रहने वाली शमोली मीडया को उसके पति ने फंदे पर झूलता हुआ पाया। आनन-फानन उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया और महिला को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ नगरोटा दीपक पठानिया के अनुसार घटना स्थल से सुबूतों को जुटा लिया गया है। घरेलू कलह को महिला की मौत का कारण मानना जा रहा है।