विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: मांस काटने वाले चाकू से जौहर महमूद ने की डाक्टर सुमेधा की हत्या

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Fri, 10 Mar 2023 07:24 AM (IST)

26 वर्षीय डाक्टर सुमेधा पुत्र कमल किशोर जोकि जम्मू के तालाब तिल्लो गोल पुली की रहनी वाली थी। दिल्ली में ...और पढ़ें

मांस काटने वाले चाकू से जौहर महमूद ने की डाक्टर सुमेधा की हत्या
मांस काटने वाले चाकू से जौहर महमूद ने की डाक्टर सुमेधा की हत्या

जम्मू, जागरण संवाददाता। शहर के जानीपुर इलाके में बीते बुधवार देर रात को अपने घर पर महिला मित्र डाक्टर सुमेधा की हत्या जौहर महमूद ने मवेशियों का मांस काटने वाले चाकू से कर दी। जौहर ने सुमेधा के पेट में ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुमेधा की हत्या करने के बाद जौहर महमूद घबरा गया और दहशत में उसने उसी चाकू से अपने पेट पर भी वार कर लिए।

एसएचओ जानीपुर विजय कुमार ने बताया कि जौहर महमूद की हालत बयान देने योग्य नहीं है। उसके बयान से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि किन परिस्थितियों और किन कारणों से उसने सुमेधा की हत्या की दी। 26 वर्षीय डाक्टर सुमेधा पुत्र कमल किशोर जोकि जम्मू के तालाब तिल्लो गोल पुली की रहनी वाली थी। दिल्ली में मास्टर इन डेंटल स्टडीज एमडीएस कर दिया था। होली की छुट्टियों में सुमेधा दिल्ली से जम्मू पहुंची थी, अपने घर पर जाने की बजाए सुमेधा अपने दोस्त जौहर महमूद पुत्र महमूद गिनाई के घर पर चली गई थी।

जौहर के घर पर दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद जौहर ने रसोई से चाकू ला कर सुमेधा की हत्या कर दी थी। जौहर ने जब खुद को चाकू मारा तो इसके बाद उसने अपने फेसबुक कर यह लिखा कि वह अपने जीवन से तंग आ गया है और वह आत्महत्या कर रहा है। जौहर के परिवार वालों को जब उसके इस फेसबुक पोस्ट का पता चला तो उन्होंने जानीपुर पुलिस से संपर्क किया था।

जिसके बाद पुलिस जब जौहर के पमपोश कालोनी स्थित घर में पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और किस ने दरवाजा नहीं खोला था। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया था। पुलिस जब अंदर गई तो वहां सुमेधा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था जबकि जौहर भी चोटिल अवस्था में था। दोनों को अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक जांच में डाक्टरों ने सुमेधा को मृत लाया घोषित कर दिया था जबकि जौहर का उपचार चल रहा है। मौके के मिले सबूतों के आधार पर जानीपुर पुलिस ने जौहर महमूद पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सियोड़ा डेंटल कालेज में एक साथ पढ़ते थे दोनों

डाक्टर सुमेधा की जान पहचान जौहर महमूद से बीडीएस की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों डेंटल कालेज सियोडा, गंग्याल जम्मू में एक साथ पढ़ते थे। दोनों की बीडीएस एक साथ पूरी हुई थी। सुमेधा एमडीएस करने के लिए दिल्ली में चली गई थी जबकि जौहर जम्मू में ही आगे की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई पूरी होने के बाद ही दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। यहीं कारण था कि दिल्ली से होली की छुट्टियों पर घर आते ही सुमेधा सीधे जौहर से मिलने के लिए उसके घर पर चली गई थी।