8014 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना
जेएनएन, श्रीनगर जम्मू : श्री अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी है। शुक्रवार को पहलगाम व बालटाल दोनों म
जेएनएन, श्रीनगर जम्मू :
श्री अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी है। शुक्रवार को पहलगाम व बालटाल दोनों मार्गो से 8014 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गया।
संबंधित अधिकारियों के अनुसार, बालटाल से 4339 जबकि पहलगाम से 3675 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गए। शाम 5.30 बजे तक 4389 श्रद्धालु हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके थे।
वहीं कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जम्मू से शुक्रवार सुबह 1753 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल रवाना हुआ। बालटाल रूट से 601 श्रद्धालु यात्रा पर गए जिनमें 407 पुरुष, 194 महिलाएं शामिल थे। पहलगाम रूट से 1152 श्रद्धालु यात्रा पर गए जिनमें 927 पुरुष, 175 महिलाएं और 50 साधु शामिल शामिल थे। अब तक सवा दो लाख के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी जो 26 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी।