विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान कृष्ण के रंग में रंगा जम्मू-कश्मीर, शहर में निकाली गई शोभायात्रा; पारंपरिक पगड़ी पहन शामिल हुए भक्त

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 07 Sep 2023 02:22 PM (IST)

Krishna Janmashtami 2023 भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंदिरों के शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस ...और पढ़ें

भगवान कृष्ण के रंग में रंगा जम्मू-कश्मीर
भगवान कृष्ण के रंग में रंगा जम्मू-कश्मीर

जम्मू, जागरण संवाददाता। Krishna Janmashtami 2023: भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंदिरों के शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी कई झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर पूरा शहर भगवान कृष्ण के रंग में रंग नजर आया।

भगवान कृष्ण के रंग में रंगा जम्मू-कश्मीर

शोभायात्रा का आयोजन जम्मू कश्मीर सनातन धर्म सभा, जम्मू कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट और धार्मिक युवक मंडल के सहयोग से किया गया था। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा सजाई गई झांकियां दोपहर में गीता भवन पहुंचीं। यहां पहले से तैयार कई अन्य झांकियां भी थीं। सभी झांकियों का सनातन धर्म सभा की ओर से स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर सभी झांकियां रघुनाथ मंदिर ले जाई गईं।

रघुनाथ जी का निकाला गया रथ

वहां से रघुनाथ जी का रथ निकाला गया और पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा को रवाना किया गया। रथ के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। शोभायात्रा में कई सत्संग टोलियां भी शामिल थीं। रघुनाथ मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा रेजीडेंसी रोड, राजेंद्र बाजार, कनक मंडी, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, पक्का डंगा, अपर बाजार, चौक चबूतरा, परेड, शालामार से होते हुए वापस रघुनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें- IIT नगरोटा में आयोजित होगा नार्थटेक सिम्पोजियम, रक्षा में आत्मनिर्भरता की दिखेगी झलक; राजनाथ सिंह होंगे शामिल

मुस्लिम भाइयों ने किया शोभायात्रा का स्वागत

इस मौके पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। बैंड बाजों के साथ निकली इस शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक पगड़ी पहने हुए थे। रास्ते में मुस्लिम भाइयों की तरफ से भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। चंद्रयान-तीन की झांकी भी शोभायात्रा का आकर्षण रही।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर में वकीलों के लिए खुशखबरी, जल्द स्थापित होगी ई-लाइब्रेरी, उपराज्यपाल ने विभाग को दिए निर्देश