हाईवे खुला, बारी-बारी से निकाले जा रहे वाहन
जागरण संवाददाता ऊधमपुर खराब मौसम की मार से करीब 50 घंटे तक बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाई
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :
खराब मौसम की मार से करीब 50 घंटे तक बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे शनिवार खुल गया। मौसम में सुधार होने पर पंतिहाल में गिरे मलबा को हटा कर वाहनों को बारी-बारी से निकाला जा रहा है। मलबा हटाने का काम अभी जारी है।
यातायात सुचारु किया गया।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वीरवार को
कई स्थानों पर हुए भूस्खलन से हाईवे बंद हो गया था। वीरवार रात को मलबा हटाने के बाद हाईवे को खोला तो गया, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर बंद हो गया। शुक्रवार को यह दिन भर बंद रहा। सभी जगहों से मलबा हटा दिया गया, लेकिन पंतिहाल में पहाड़ से पत्थरों गिरना जारी रहने से मलबा नहीं हटाया जा सका था। शनिवार सुबह पत्थर गिरना बंद होने के बाद दो घंटे की मशक्कत के बाद पंतिहाल में गिरे मलबे को पूरी तरह साफ कर हाईवे पर यातायात को बहाल कर दिया गया। हाईवे पर मंकी मोड़, मारोग, बैटरी चश्मा सहित भूस्खलन प्रभावित इलाकों में एकतरफा वाहनों के गुजरने का रास्ता बन पाया है। बारी-बारी से वाहन गुजर रहे हैं। मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है। दोपहर बाद वाहनों को निकाला गया।