Move to Jagran APP

Jammu Weather News: आज साफ रहेगा मौसम, कल से फिर छाएंगे बादल; वर्षा के कारण तापमान में आई गिरावट

Jammu Weather News जम्‍मू में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है और दिन में भी मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। तापमान का उतार चढ़ाव ऐसा की दोपहर और शाम के तापमान में ही 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ जाती है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaPublished: Sun, 28 May 2023 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 09:41 AM (IST)
Jammu Weather News: आज साफ रहेगा मौसम, कल से फिर छाएंगे बादल; वर्षा के कारण तापमान में आई गिरावट
आज साफ रहेगा मौसम कल से फिर छाएंगे बादल

जागरण संवाददाता, जम्मू: लू के थपेडों के लिए जाना जाने वाला मई महीना इस वर्ष मौसम की अठखेलियों के लिए खास पहचान बनाता नजर आ रहा है। तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है और दिन में भी मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह की पहली पहरी में पर्व से आने वाली ठंडी हवा। तो दोपहर होते- होते गर्मी अपने यौवन का अहसास करवाने लगती है। शाम को बादल छाने लगते हैं।

loksabha election banner

तापमान में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक आ जाती है गिरावट

तापमान का उतार चढ़ाव ऐसा की दोपहर और शाम के तापमान में ही 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ जाती है। रात को सोने के वक्त ऐसी की जरूरत महसूस होती है तो सुबह पहले पहर कंबल की जरूरत महसूस होने लगती है।

शहर के बाहरी क्षेत्रों में तो अभी इस मौसम में लोगों ने एसी, कूलर शुरू भी नहीं किए। अमूमन मई महीना जम्मू का सबसे गर्म महीना होता है। लोग लू के थपेड़ो से बेहाल रहते थे लेकिन इस वर्ष मई महीने में अभी तक मात्र तीन दिन ही तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा है।

दोपहर होते-होते बढ़ने लगी गर्मी

बुधवार रात से लगभग हर दिन बादल छा रहे हैं और बारिश हो रही है। शनिवार सुबह मौसम सुहावना था तो दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ने लगी थी। शाम होते फिर से बादल छाए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान फिर गिरा।

पिछले पांच दिनों से लगातार पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। कश्मीर संभाग में तीन से पांच डिग्री तक तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है तो जम्मू संभाग में तीन से आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

29 से 31 मई के दौरान हल्की बारिश की संभावना

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार 29 से 31 मई के दौरान हल्की बारिश की संभावना। अगले 5 दिनों तक आसमान साफ से बादलों से घिरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

हवा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व दिशा में 1 से 2 किमोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चल सकती है। इस अवधि के दौरान सुबह की आर्द्रता 35 से 60 प्रतिशत और शाम की आर्द्रता 25 से 35 प्रतिशत के बीच हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.