Move to Jagran APP

Jammu Weather: अगले तीन दिनों तक और चढ़ेगा पारा, 12 जून से फिर छाएंगे काले बादल; इन जगहों पर हो सकती है बारिश

पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान पारा चढ़ने का सिलसिला जारी है। बेशक अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है लेकिन अभी अगले तीन दिनों तक लगातार मौसम साफ रहेगा और पारा चढ़ता जाएगा। 12 जून से फिर से बादल छाने के आसार बनते दिख रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Fri, 09 Jun 2023 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2023 04:37 PM (IST)
Jammu Weather: अगले तीन दिनों तक और चढ़ेगा पारा, 12 जून से फिर छाएंगे काले बादल; इन जगहों पर हो सकती है बारिश
अगले तीन दिनों तक और चढेगा पारा, 12 जून से फिर छाएंगे काले बादल

जम्मू,जागरण संवाददाता : पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान पारा चढ़ने का सिलसिला जारी है। बेशक अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, लेकिन अभी अगले तीन दिनों तक लगातार मौसम साफ रहेगा और पारा चढ़ता जाएगा। उसके बाद 12 जून से फिर से बादल छाने एवं कई स्थानों पर बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

12 से 15 जून तक छाए रहेंगे बादल 

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 12 जून से 15 जून तक फिर से बादल छाएंगे एवं कई स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। मई में तापमान सामान्य से नीचे रहने के बाद जून का पहला सप्ताह भी सामान्य से कम तापमान के साथ ही गुजर गया। दो दिनों से धूप खिली होने के बाद अब तापमान सामान्य होने लगा है।

गत दिन के मुकाबले 4 डिग्री बढ़ा तापमान 

श्रीनगर में तो तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है लेकिन अभी भी जम्मू संभाग में तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है।हालांकि अब धीरे-धीरे इसमें वृद्धि होती जा रही है लेकिन अभी भी यह सामान्य से कम ही दर्ज हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई।

धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। वीरवार के तापमान के मुकाबले शुक्रवार के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है।

शुष्क मौसम के चलते अब बढ़ी गर्मी 

इस गर्मी में जिस तरह का मौसम है। उसमें लोगों को गर्मी का अहसास ही नहीं हो रहा था। शुष्क मौसम के चलते अब गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम के जानकार इस गर्मी को अच्छा मान रहे हैं। अगर इसी तरह की गर्मी बनी रही तो मानसून ठीक रह सकता है। मार्च, अप्रैल में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

फरवरी में गर्मी का दौर हुआ था शुरू 

फरवरी महीने में ही गर्मी रंग दिखाने लगी थी, लेकिन अप्रैल में जब गर्मी जोर पकड़ने लगी तो बारिश का दौर शुरू हो गया।

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से ही तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मई महीने में मात्र चार दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। अधिकतर दिनों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।जून के पहले सप्ताह भी तापमान सामान्य से नीचे ही रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मोहिंद्र सिंह ने बताया,

जम्मू में मानसून पहुंचने का समय 27 जून है लेकिन अक्सर जुलाई के पहले सप्ताह में ही मानसून जम्मू पहुंचते हैं। लेकिन इस वर्ष के मौसम को देखते हुए मानसून जम्मू पहुंचने में और देरी हो सकती है। पहले ही मानसून इस वर्ष करीब सप्ताह भर देरी से आ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.