जम्मू-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का आदेश रद, क्या है मौजूदा ट्रेनों का शेड्यूल?
रेलवे ने जम्मू तवी और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की थी, लेकिन अब यह आदेश रद्द कर दिया गया है।
-1789023896751_m.webp)
जम्मू से वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
HighLights
जम्मू तवी-वाराणसी विशेष ट्रेन चलाने का आदेश रद्द।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए घोषणा की थी।
बेगमपुरा और कोलकाता एक्सप्रेस नियमित रूप से चलेंगी।
जागरण संवाददाता, जम्मू। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मू तवी और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की। लेकिन इस बाबत जारी आदेश रद कर दिया गया है।
जानकारी थी कि वाराणसी-जम्मू तवी (04239) आरक्षित ट्रेन गुरुवार को वाराणसी से चलेगी। ट्रेन से जुड़ी जानकारी और स्टॉपेज से जुड़ी अन्य डिटेल्स भी शेयर की गई थी। लेकिन अब यह आदेश रद कर दिया है।
जम्मू-से वाराणसी तक जाती हैं ये ट्रेनें
जम्मू से वाराणसी के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाता है। बेगमपुर एक्सप्रेस रोजाना जम्मू तवी से दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर रवाना होती है। और 22 घंटे 45 मिनट की यात्रा तय कर अगले दिन दोपहर में 12:30 बजे पहुंचती है।
वहीं, कोलकाता एक्सप्रेस रोजाना जम्मू तवी से रात को साढ़े आठ बजे कलकत्ता के लिए रवाना होती है। ट्रेन 28 घंटे 30 मिनट का सफर तय कर दोपहर में वाराणसी जंक्शन पहुंचती है।
डिस्क्लेमर: खबर में हुई तथ्यात्मक त्रुटि को सुधार लिया गया है। 'दैनिक जागरण' अपने पाठकों तक हमेशा सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
