विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में वाहन रोककर दो युवकों पर हमला, सोने की चेन और नकदी लूटी

Published: Tue, 29 Sep 2026 09:54 AM (IST)

दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र में दो युवकों पर हमला कर सोने की चेन और 17 हजार रुपये छीनने का मामला ...और पढ़ें

जम्मू में वाहन रोककर दो युवकों पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

जम्मू में वाहन रोककर दो युवकों पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दोमाना में दो युवकों पर हमला, सोने की चेन व नकदी लूटी

  2. हमलावरों ने धारदार हथियार और डंडों से मारपीट की

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की

जागरण संवाददाता, जम्मू। दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र गोले पंजपीर इलाके में रास्ता रोककर दो युवकों पर हमला करने और एक युवक से सोने की चेन व 17 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार और डंडे लेकर आए थे। उन्होंने पहले सड़क पर वाहन रोककर दोनों से मारपीट की और बाद में जबरन गाड़ी में बैठाकर बाड़ी ब्राह्मणा ले गए और वहां दोबारा मारपीट की। शिकायत के आधार पर दोमाना थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गुज्जर बस्ती, गोल गुजराल निवासी काला शफी ने पुलिस पोस्ट पौनीचक्क में शिकायत दी। इसमें बताया कि शनिवार रात 10 बजे वह रियाज के साथ वाहन में घर लौट रहा था। जब वे गोल पंजपीर के पास पहुंचे तो उनके वाहन के आगे अचानक से वाहन आ गया और रास्ता रोक लिया। वाहन से तीन-चार लोग बाहर निकले।

उन्होंने अपना नाम बच्चू, मुनीर, छोटा बच्चू और मुनीर खान बताया। आरोप है कि सभी के हाथों में धारदार हथियार और डंडे थे। उन्होंने काला और रियाज के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने काला को जबरन अपने वाहन में बैठाया और बाड़ी ब्राह्मणा ले गए व मारपीट की गई। हमले में काला और रियाज दोनों घायल हो गए। आरोपितों ने उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की। दोमाना पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमले में शामिल बताए जा रहे आरोपितों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।