Move to Jagran APP

अज्ञात ने चलाई गोली, आइसक्रीम की रेहड़ी में लगी

आरएसपुरा क्षेत्र के मुख्य कस्बे आरएसपुरा में अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाई गई जो कि सड़क किनारे लगी आइसक्रीम की रेहड़ी में जा लगी। रेहड़ी मालिक ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। उक्त घटना शनिवार रात की आरएसपुरा में एचडीएफसी बैंक शाखा के पास घटित हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 06:33 AM (IST)
अज्ञात ने चलाई गोली, आइसक्रीम की रेहड़ी में लगी
अज्ञात ने चलाई गोली, आइसक्रीम की रेहड़ी में लगी

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा: क्षेत्र के मुख्य कस्बे आरएसपुरा में अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाई गई जो कि सड़क किनारे लगी आइसक्रीम की रेहड़ी में जा लगी। रेहड़ी मालिक ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। उक्त घटना शनिवार रात की आरएसपुरा में एचडीएफसी बैंक शाखा के पास घटित हुई।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि शनिवार रात 11 बजे किसी ने गोली दागी और गोली सड़क किनारे क्वालिटी वॉलस की आइसक्रीम की रेहड़ी में लगी। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेहड़ी पर काम करने वाले देव नारायण भगत पुत्र राजीदार भगत निवासी, दबलेड़ मार्ग आरएसपुरा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 11 बजे जब वह एचडीएफसी बैंक के पास रेहड़ी लगाए हुए था, तभी एक जोरदार आवाज आई। ऐसा लगा कि किसी ने गोली चलाई है। इसके बाद उसने देखा कि उसकी रेहड़ी की एक ओर छेद हो गया। इसकी जानकारी उसने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने रेहड़ी के अंदर हुए छेद से कारतूस भी बरामद किया। रेहड़ी चलाने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाले मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर गोली चलाने वाले किसी पर गोली चलाई या फिर हवा में चलाई है।

थाना प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि देसी कट्टे से फायर किया गया है। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा। एक दो दिन में सच्चाई सामने आ जाएगी। रेहड़ी वाले ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। निशाना रेहड़ी वाला था या कोई और यह अभी जांच का विषय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.