Move to Jagran APP

मौसम में सुधार राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर के लिए खुला, बारिश बर्फबारी की अभी भी संभावना

श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस अनुसार शुक्रवार दोपहर से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। मौसम 6 जनवरी तक खराब रहेगा और इसके बाद सुधार होगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 01:32 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 01:32 PM (IST)
मौसम में सुधार राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर के लिए खुला, बारिश बर्फबारी की अभी भी संभावना
मौसम में सुधार राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर के लिए खुला, बारिश बर्फबारी की अभी भी संभावना

जम्मू, जेएनएन। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को हुई बर्फबारी और हल्की बारिश के बाद वीरवार को मौसम साफ रहा। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी का एक और पूर्वानुमान लगाया है।

prime article banner

फिलहाल मौसम साफ है। जिसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू से श्रीनगर के लिए एक तरफा खुला हुआ है। अधिकतर फंसी हुई गाड़ियों के गाड़ियां दोपहर तक निकलने की संभावना है। वहीं कल के जम्मू में फंसे हुए यात्री भी वीरवार को कश्मीर के लिए रवाना हुए।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस अनुसार शुक्रवार दोपहर से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। मौसम 6 जनवरी तक खराब रहेगा और इसके बाद सुधार होगा। श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान के रूप में 0.2 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमश: शून्य से 7.3 और शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह में शून्य से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 17.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। द्रास कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। जहाँ न्यूनतम तापमान शून्य से 19.7 डिग्री सेल्सियस कम था। जम्मू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान के रूप में 6.5 डिग्री सेल्सियसए कटरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 0.1 डिग्री सेल्सियसए बनिहाल में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.