Move to Jagran APP

मौसम में सुधार: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद, हवाई सेवाएं शुरू

जवाहर टनल के आसपास अभी भूस्खलन और हिमस्खलन के खतरे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलवा हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 12:06 PM (IST)
मौसम में सुधार: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद, हवाई सेवाएं शुरू
मौसम में सुधार: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बंद, हवाई सेवाएं शुरू

जम्मू, जागरण संवाददाता। दो दिनों से जारी बर्फबारी और बारिश के बाद शुक्रवार को राज्य भर में मौसम खिला हुआ है। धूप से राहत तो मिली है लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम साफ होने पर जम्मू-श्रीगनर राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़ दूसरे संपर्क मार्ग सुचारू हो गए हैं। हवाई सेवा भी फिर से शुरू हो गई है।

loksabha election banner

धूप निकलने के बावजूद राज्य भर में अभी तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अगले दो दिनों के लिए मौसम साफ रहेगा। उसके बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ का एक दवाब बनता दिख रहा है। मौसम साफ होने के बावजूद अभी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। हालांकि जम्मू से चिनैनी तक सड़क मार्ग ठीक है लेकिन अभी भी ऊधमपुर से आगे एेहतियातन गाड़ियों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

वहीं जवाहर टनल के आसपास अभी भूस्खलन और हिमस्खलन के खतरे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलवा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। एसएसपी ट्रैफिक शक्ति पाठक अनुसार काम तेजी से चल रहा है। कोशिश रहेगी कि शाम तक फंसी गाड़ियों को निकाला जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा जांच के बाद ही खोला जाए।

किश्तवाड़ में बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। जिले में बिजली-पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। ऐसे में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। पानी की आपूर्ति के लिए भी उन्हें प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ गया है। बटोत-किश्तवाड़ हाईवे सहित अन्य लिंक रोड अभी भी भूस्खलन के कारण बंद पडे़ हुए हैं। बीआरओ कर्मचारी मशीनों की मदद से मलवे को हटा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही लायक बना दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.