जम्मू- कश्मीर: रामबन के डिगडोल में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, 1500 वाहन फंसे
landslide at Digdole in Ramban जम्मू और कश्मीर के रामबन के डिगडोल में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है ।
जम्मू, एएनआई। जम्मू और कश्मीर के रामबन के डिगडोल में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके चलते लगभग 1500 छोटे-बड़े वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार रात ढाई बजे से स्थानीय प्रशासन व अन्य विभागों के सहयोग से रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटा हुआ है। बताया जाता है कि हाईवे पर रामबन के डिगडोल इलाके में शाम 4 बजे पहाड़ी से रुक रुक कर पथर गिरने का सिलसिला शुरू हुआ जो रात ढाई 12 बजे तक जारी रहा। हाइवे बंद होने के बाद रामबन -डिगडोल और डिगडोल-बनिहाल के बीच लगभग 1500 वाहन फंसे हुए हैं। इन वाहनों में लाइट मोटर वाहन भी शामिल हैं । प्रशासनिक अधिकारियों के उम्मीद है कि पत्थरों के गिरने का सिलसिला बंद होने के बाद सुबह तक यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले के डिगडोल इलाके में पत्थर गिरने से यातायात बंद हो गया। रामबन सेक्टर में शाम 6 बजे के आसपास भूस्खलन हुुुआ है पत्थरों के टूट कर मलवा रास्ते पर आ गिरा जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग का आवागमन बाधित हो गया है। लगातार भारी पत्थरों के गिरने और भूस्खलन के कारण, सड़क शाम से ही अवरुद्ध हो गई है।जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।भूस्खलन के कारण लोग रास्ते में फंसे हुए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप