Move to Jagran APP

Jammu Srinagar Highway: बनिहाल में भूस्खलन के कारण पांच घंटे बंद रहा हाईवे, फिर यातायात बहाल

आमतौर पर मौसम के बिगड़ने या फोरलेन सड़क निर्माण के लिए कटाई की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होता ही रहता है। जिससे हाईवे कई बार बंद हो जाता है। मगर पिछले कुछ समय से दोनों वजह से हाईवे न के बराबर बंद हुआ है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 01:04 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 01:07 PM (IST)
Jammu Srinagar Highway: बनिहाल में भूस्खलन के कारण पांच घंटे बंद रहा हाईवे, फिर यातायात बहाल
अलबत्ता रखरखाव और मरम्मत के लिए हर शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रखा जा रहा है।

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता: जम्मू-श्रीनगर हाईवे इन दिनों खराब मौसम के कारण व फोरलेन के चल रहे काम की वजह से अकसर बंद हो जाता है। मगर मंगलवार को बिना बारिश के ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिला के बनिहाल इलाके में भूस्खलन होने से हाईवे पांच घंटों के लिए बंद रहा। नेशनल हाईवे एथारिटी ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने मलवा हटाकर हाईवे पर यातायात को बहाल तो कर दिया परंतु अभी भी वाहनों की रफ्तार सुस्त गति से चल रही है।

loksabha election banner

आमतौर पर मौसम के बिगड़ने या फोरलेन सड़क निर्माण के लिए कटाई की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होता ही रहता है। जिससे हाईवे कई बार बंद हो जाता है। मगर पिछले कुछ समय से दोनों वजह से हाईवे न के बराबर बंद हुआ है। अलबत्ता रखरखाव और मरम्मत के लिए हर शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रखा जा रहा है। इसके अलावा हाईवे यातायात के लिए खुला ही रह रहा है। 

रामबन जिला के बनिहाल इलाके में स्थित नाचिलाना में तड़के भूस्खलन से पहाड़ों की चट्टानें टूट कर मलबा बन कर हाईवे पर आ गिरी। सुबह पांच बजे हुए भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर बाधित हो गया और वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हाईवे बंद होने के साथ हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर वाहनों की कतारें लग गई। हाईवे बंद होने के सात ही इसे खोलने का काम घंटे भर में शुरु कर दिया गया। तकरीबन चार घंटों की मशक्कत के बाद सुबह 10.38 बजे नाचिलाना में हाईवे पर गिरे साले मलबे को साफ करके वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया।

सुबह तकरीबन पौने 11 बजे बहाल हुए यातायात के बाद हाईवे बंद होने की वजह से रास्ते में फंसे वाहन अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। मगर सैंकड़ों वाहनों के फंसे होने की वजह हाईवे खुलते ही सभी वाहन एक साथ सड़कों पर उतर आए जिसकी वजह से दोपहर तक वाहन धीमी से गति से आगे बढ़ रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.