रात को बारिश, आठ घंटे बंद रहा हाईवे
हाईवे पर गिरे मलबा और पत्थरों को हटाने के लिए फोर लेन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के लोगों ने जीसीबी की मदद की मदद ली। इसके बाद सुबह 11 बजे हाईवे खोल दिया गया। साथ ही जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे रोके गए ट्रकों रवाना किया गया।
जेएनएन, जम्मू/ऊधमपुर : रामबन जिले के मडोल क्षेत्र में रविवार तड़के तीन बजे पस्सी गिरने से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद हो गया। हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा गया था, जिसे आठ घंटे में हटाया जा सका। इसके बाद हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। वहीं, रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जम्मू में पूरे दिन धूप रही, लेकिन शाम को बादल छा गए। रात को बारिश होने लगी।
हाईवे पर गिरे मलबा और पत्थरों को हटाने के लिए फोर लेन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के लोगों ने जीसीबी की मदद की मदद ली। इसके बाद सुबह 11 बजे हाईवे खोल दिया गया। साथ ही जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे रोके गए ट्रकों रवाना किया गया। डीएसपी ट्रैफिक रामबन अजय आनंद ने बताया कि हाईवे बंद होने से घाटी की ओर जरूरी सामान लेकर जा रहे ट्रकों को रामबन के विभिन्न जगहों पर रोकना पड़ा। दस तक बदले रहेंगे मौसम के मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल तक मौसम के मिजाज बदले ही रहेंगे। जम्मू समेत राज्य के अन्य स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस सबके बीच रविवार शाम करीब पांच बजे से ही आसमान में बादल छाना शुरू हो गए थे और सात बजे के करीब तेज हवाएं चलना शुरू हुईं। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में बिजली गजरने लगी। मौसम के मिजाज गर्मी से राहत दिला गए। धूप और आंशिक बादलों में से बूंदाबादी कई स्थानों पर होती रहेगी। इस सबके बीच रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जबकि न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
--------
तापमान
अधिकतम न्यूनतम
जम्मू 29.1 16.0
बनिहाल 22.6 6.4
बटोत 21.6 9.0
कटड़ा 27.0 15.1
भद्रवाह 22.4 6.1
श्रीनगर 21.4 5.7
काजीगुंड 20.3 4.9
पहलगाम 19.2 1.2
कुपवाड़ा 23.4 3.6
कुकरनाग 18.7 3.6
लेह 13.3 -3.1