Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू रिंग रोड पर फिर रफ्तार का कहर: दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की मौत, छह लोग घायल

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 11:55 AM (IST)

    जम्मू रिंग रोड पर बिश्नाह के पास हुए सड़क हादसे में एक दंपती की मृत्यु हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना चक बाना गांव के पास हुई जिसमें एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बाइक से टकरा गई। मृतकों की पहचान सुनीता देवी और धर्मचंद के रूप में हुई है जो सैनिक कालोनी जम्मू के निवासी थे।

    Hero Image
    घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    संवाद सहयोगी, जागरण, बिश्नाह। जम्मू रिंग रोड पर गत रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

    यह हादसा शाम करीब पांच बजे बिश्नाह तहसील के गांव चक बाना के पास हुआ है। मृतक दंपती की पहचान सुनीता देवी पत्नी धर्मचंद, धर्मचंद निवासी सैनिक कालोनी जम्मू के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल पर जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्यक्षदर्शी सामाजिक कार्यकर्ता गुलशन कुमार के अनुसार एक तेज रफ्तार बलेनो कार कुंजवानी से सांबा की तरफ आ रही थी। जब वह बिश्नाह के गांव चक बाना के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। साथ ही तेजी से रिवर्स हुई, जिस कारण पीछे आ रही बाइक भी चपेट में आ गई। मोटर साइकिल पर दंपती अपने बेटे के साथ सवार थे।

    इस हादसे में कुंजवानी से राया मोड़ जा रहे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिश्नाह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। गुलशन कुमार ने बताया कि वह भी वहां से गुजर रहे थे।

    हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उनकी मदद गंभीर रूप से घायल दंपती सुनिता देवी और धर्मचंद को तुरंत उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया गया।

    डॉक्टरों ने सुनीता को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि धर्मचंद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया गया। परंतु जब तक वे वहां पहुंचते उन्होंने भी जख्मों का ताव न सहते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।

    जीएमसी जम्मू पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं एंबुलेंस नेशनल हाई वे की मदद से अन्य घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

    उनकी पहचान अनिल समोत्रा पुत्र धर्मचंद निवासी सैनिक कालोनी, ममता चौधरी पत्नी निशांत, प्रियंश पुत्री निशांत निवासी घगवाल सांबा, रीता देवी पत्नी सुरेश कुमार, कुणाल कुमार पुत्र सुरेश कुमार व सुरेश कुमार निवासी सपवाल सांबा के रूप में हुई है।

    दो लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने के बाद उप जिला अस्पताल में भी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। क्योंकि घायल सांबा, घगवाल सांबा व सैनिक कॉलोनी के निवासी थे।इसलिए सभी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

    पुलिस ने बिश्नाह अस्पताल की शवगृह में सुनीता देवी का शव रखवा दिया है। आज पोस्ट मार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं सुनीता के पति धर्म चंद का शव जीएमसी जम्मू के शव ग्रह में रखवाया गया है उनके शव का भी आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।