विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर रेलवे का बड़ा कदम, अब रेल में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा 100% शुद्ध पानी; 

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:05 AM (IST)

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष स्वच्छता अभियान ...और पढ़ें

जम्मू मंडल में जल टैंकों की सफाई और नियमित जांच तेज हो रही।

जम्मू मंडल में जल टैंकों की सफाई और नियमित जांच तेज हो रही।

HighLights

  1. जम्मू मंडल ने यात्रियों के लिए शुद्ध पानी का अभियान चलाया

  2. जल टैंकों की सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच की गई

  3. सभी परीक्षणों में पानी के नमूने संतोषजनक पाए गए हैं

जागरण संवाददाता, जम्मू। रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि अब रेल यात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करने का दावा किया है।

अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, रेलवे कालोनियों, पंप हाउसों और कोचिंग डिपो में लगे जल टैंकों की सफाई की जा रही है। साथ ही पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच भी की जा रही है।

रेलवे के अनुसार, जम्मू मंडल के गठन के बाद वर्ष 2025 से स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। अभियान के दौरान अब तक 527 क्लोरीनीकरण, 46 जैविक और 46 एक्वा वायल व रासायनिक परीक्षण किए जा चुके हैं।

जम्मू मंडल में जल टैंकों की सफाई

सभी जांच में पानी के नमूने संतोषजनक पाए गए हैं। अभियान के दौरान जल टैंकों की सफाई के साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी ओवरहेड और भूमिगत टैंक सही तरीके से ढके रहें। इससे बाहरी गंदगी और दूषित पदार्थों के पानी में पहुंचने की संभावना कम होगी।

अब तक परीक्षणों में पानी संतोषजनक

रेलवे की ओर से खुले जल स्रोतों को भी लोहे की जाली या नेटिंग से ढकने की व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य पानी को किसी भी तरह के बाहरी प्रदूषण से सुरक्षित रखना है।

जम्मू मंडल के अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तहत जल स्रोतों की स्वच्छता, पानी की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नियमित जांच और सफाई के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  'सदन किसी की जागीर नहीं...', जम्मू-कश्मीर विधानसभा में स्वैग के साथ पहुंचे आप MLA; काला चश्मा-टोपी पहनकर दी स्पीच