Jammu : किरायेदारों ने मकान मालकिन का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करने का भी आरोप
थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि उसने अपने घर पर दो युवकों विकास और दीपक कुमार को कमरा किराये पर दिया हुआ था। दोनों आरोपितों ने धोखे से उसका एक वीडियो बना लिया जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी।
जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने दो किरायेदारों पर चोरी छुपे उसका अश्लील वीडियो बना कर उसे अब ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गंग्याल पुलिस थाने में आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोपित फिलहाल फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि उसने अपने घर पर दो युवकों विकास और दीपक कुमार को कमरा किराये पर दिया हुआ था। दोनों आरोपितों ने धोखे से उसका एक वीडियो बना लिया जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। आरोपितों ने उसे एक दिन फोन पर उसका वीडियो दिखाया और यह कहा कि यदि उसने दोनों को रुपये नहीं दिए तो वे इस वीडियो को वायरल कर देंगे। जिससे महिला की खूब बदनामी हो गई।
महिला का कहना है कि उसने दोनों आरोपितों से ऐसा ना करने की गुहार लगाई। आरोपितों को देने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। दोनों उस पर रुपये देने का लगातार दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान होकर वह ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी में पहुंची और आरोपितों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा दी। आरोपितों को इस बात की भनक लग गई कि महिला ने उनके विरुद्ध पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है तो वे भाग निकले। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है।
नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित पांच लड़कों को छह दिन की रिमांड पर लिया
नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिए पांच नाबालिग लड़कों को छह दिन के लिए रिमांड पर लिया है ताकि उनसे हिररासत के दौरान पूछताछ की जा सके। आरएसपुरा पुलिस थाना प्रभारी पवन डोगरा ने जानकारी देते हुए कहा कि हिरासत में लिए पांचो लड़कों का मेडिकल करवाया गया है। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में गहन पूछताछ की जाएगी। नाबालिक लड़की आखिर इनकी चुगल में किस प्रकार आई? इस संबंध में पीड़ित लड़की से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर होने पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। पुलिस इस बात पर भी काम कर रही है कि आखिर दुष्कर्म के दौरान मोबाइल फोन से बनाई वीडियो किसने इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की।