यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Har Ghar Tiranga: जम्मू पुलिस ने शहरवासियों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बांटे तिरंगे
Har Ghar Tiranga एसएसपी जम्मू चंदन कोली स्वयं इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने गांधी नगर ...और पढ़ें

जम्मू, जागरण संवाददाता। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा लहराने की अपील की। एसएसपी जम्मू की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च कर शहरवासियों में तिरंगे झंडे बांटे। बाजारों में देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने के लिए पुलिस के बैंड ने इस दौरान देशभक्ति के गीतों की धुन बजाई।
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली स्वयं इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने गांधी नगर गोल मार्केट, अप्सरा रोड में जाकर लोगों और दुकानदारों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी। एसएसपी जम्मू के साथ एसपी साउथ ममता शर्मा, एसडीपीओ गांधीनगर सचित शर्मा, एसडीपीओ सईद जहीर अब्बास, डीएसपी डीएआर, जम्मू केडी सिंह भी मौजूद रहे।
इसके बाद पुलिस टीम शहर के रेजिडेंसी रोड, रघुनाथ बाजार में भी गई और वहां के गणमान्य लोगों के साथ बात कर उन्हें देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। उन्होंने देश कि आजादी के लिए शहीद होने वाले लोगों की याद में तिरंगा झंडा फहराने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बाजार यूनियन के सदस्यों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने बारे बात भी की। जम्मू पुलिस के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को तिरंगे झंडे बांटे।
