विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में ट्रांसफार्मर चोर गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; दो ट्रांसफार्मर बरामद, टिपर-स्कॉर्पियो जब्त

By Dinesh MahajanEdited By: Dallu Slathia
Published: Sat, 26 Sep 2026 02:33 PM (IST)

जानीपुर पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पांच आरोपितों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

जानीपुर-भलवाल में ट्रांसफार्मर चोरी का राज खुला, 5 गिरफ्तार।

जानीपुर-भलवाल में ट्रांसफार्मर चोरी का राज खुला, 5 गिरफ्तार।

HighLights

  1. जानीपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

  2. पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर दो 250 केवीए ट्रांसफार्मर बरामद किए।

  3. चोरी की वारदात में प्रयुक्त टिपर और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जानीपुर पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किए गए दो 250 केवीए के ट्रांसफार्मर बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले एक टिपर और एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई बिजली विभाग के एईई विजय शर्मा की शिकायत पर दर्ज एफआईआर नंबर 161/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई जांच के दौरान हुई।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना के आधार पर जानीपुर थाने की टीम ने आरोपितों तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपियों में बजालता के 3 और संधोरी के 2 निवासी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद यूनुस निवासी संधोरी, बजालता, असगर अली निवासी बजालता, मोहम्मद यूसुफ निवासी बजालता, जाकिर हुसैन निवासी बठिंडी और जाकिर हुसैन निवासी संधोरी, बजालता के रूप में हुई है।

रिंग रोड से दो 250 KVA ट्रांसफार्मर बरामद

पूछताछ में आरोपितों ने जानीपुर, भलवाल और बजालता क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर रिंग रोड, कोट भलवाल से दो 250 केवीए ट्रांसफार्मर बरामद किए गए।