विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 10.36 लाख के गहने बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:45 PM (IST)

जम्मू पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के ...और पढ़ें

जम्मू पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 10.36 लाख के गहने बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

जम्मू पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 10.36 लाख के गहने बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. जम्मू पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया।

  2. चोरी के दो मामलों में 10.36 लाख के सोने के गहने बरामद हुए।

  3. आरोपितों से 35,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जिला पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना घगवाल में दर्ज चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लगभग 10.36 लाख रुपये के सोने के गहने व 35,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। 28 अगस्त को दर्शन सिंह निवासी सनूरा (सांबा) ने राजपुरा पुलिस पोस्ट में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

इसमें बताया कि घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने थाना घगवाल में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। राजपुरा पुलिस पोस्ट की टीम ने दो आरोपितों को रोहित चौहान उर्फ लब्बू और लवली कुमार उर्फ हैप्पी दोनों निवासी हरिया चक, तहसील मढ़ीन (कठुआ) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों जुर्म कबूल कर लिया। उनके खुलासे पर तीसरे आरोपित महबूब अख्तर निवासी, डोडला, तहसील बसोहली, जिला कठुआ व वर्तमान में तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा को गिरफ्तार किया।

आरोपित महबूब के खुलासे पर चोरी का यह सामान बरामद किया है। इसमें एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का हार, सोने की दो बालियां, झुमकों की एक जोड़ी, सोने की चार अंगूठियां और 30,000 रुपये नकद है। बरामद गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 4,68,600 रुपये है। जांच के दौरान घगवाल पुलिस को एक अन्य मामले में आरोपित महबूब अख्तर की भूमिका भी सामने आई।

आरोपित के खुलासे पर चोरी का और भी सामान बरामद किया गया, जिसमें सोने के दो कड़े/चूड़ियां, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, सोने के झुमकों/बालियों की दो जोड़ियां और 5,000 रुपये नकद। बरामद सोने के गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 5,68,000 रुपये है। दोनों मामलों में बरामद सोने के गहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10,36,600 रुपये है।


आरोपित महबूब के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं 26 मामले
आरोपित महबूब अख्तर एक कुख्यात चोर है। उसके खिलाफ सांबा, कठुआ, जम्मू और रियासी जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चोरी के 26 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2025 के दौरान पीएसए के तहत भी हिरासत में रह चुका है। दूसरा आरोपित रोहित चौहान उर्फ लब्बू भी आदतन अपराधी है और सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं।