अंतर जिला राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जम्मू के खिलाड़ियों का जूडो में दबदबा रहा
प्रतियोगिता के अन्य भार वर्ग के भी मुकाबले हुए। लड़कियों के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कठुआ जिला की जुलफार बीबी ने पहला स्थान हासिल किया।
जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू जिला की लड़कियों ने अंतर जिला राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में अपना वर्चस्व बनाया। युवा, सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले मौलाना आजाद स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स स्थित जूडो हॉल में हुए।
लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग में विभिन्न भार वर्गों के जूडो मुकाबले हुए। 36 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की आराध्य ने स्वर्ण पदक जीता। 40 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की ममता, 44 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की खुशी ठाकुर, 48 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की सेहर ने पहले स्थान पाए।
प्रतियोगिता के अन्य भार वर्ग के भी मुकाबले हुए। लड़कियों के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कठुआ जिला की जुलफार बीबी ने पहला स्थान हासिल किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की निराली शर्मा, 63 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की ऐंजल, 70 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की वैशाली शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते जबकि 70 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में जम्मू जिला की कृंजल स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही।
जूडो मुकाबलों में युवा, सेवा एवं खेल विभाग में फिजिकल एजूकेशन टीचर के पद पर कार्यरत वीरेन्द्र शर्मा और नितिन शर्मा खेल अधिकारियों के रूप में मौजूद थे।