Move to Jagran APP

Jammu News: भाजपा मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवारों की जल्द होगी घोषणा

Jammu News भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को जम्मू नगर निगम के लिए अपने मेयर व डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार तय करेगी। हालांकि इन नामों को सार्वजनिक किए जाने की संभावना कम ही है। प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुलाई

By Edited By: Published: Sun, 02 Oct 2022 07:23 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 06:53 PM (IST)
Jammu News: भाजपा मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवारों की जल्द होगी घोषणा
Jammu News: भाजपा मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवारों की जल्द होगी घोषणा : जागरण

जम्मू, जागरण संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को जम्मू नगर निगम के लिए अपने मेयर व डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार तय करेगी। हालांकि इन नामों को सार्वजनिक किए जाने की संभावना कम ही है। रविवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए प्रस्तावित नामों में से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

loksabha election banner

सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इन नामों को अमित शाह की स्वीकृति मिलने के बाद पार्टी इसकी घोषणा करेगी। अमित शाह के दौरे से पूर्व पार्टी मेयर व डिप्टी मेयर के नामों को अंतिम रूप देना चाहती है। मौजूदा समय में पार्टी के तीन-चार नेता मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, लेकिन पार्टी किसे यह जिम्मेदारी सौंपती है, इसका फैसला रविवार को होगा।

पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को होने वाली इस कोर ग्रुप की बैठक से पूर्व शनिवार को भी कई बैठकों का दौर चला। मेयर व डिप्टी मेयर पद के दावेदार इस समय हर जोड़तोड़ करने में जुटे हैं।

भाजपा के इस कोर ग्रुप में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के अलावा संगठन महामंत्री, चारों महासचिव, पूर्व प्रधान, जम्मू-कश्मीर के प्रभारी के अलावा पांच से छह नामित सदस्य हैं। इनमें एडवोकेट सुनील सेठी, पूर्व उपमुख्यमंत्री क¨वद्र गुप्ता, देवेंद्र राणा, डा. जितेंद्र ¨सह व द्रक्षा अंद्राबी शामिल हैं। भाजपा का मेयर बनना तय जम्मू नगर निगम में भाजपा बहुमत में है। यहां भाजपा के पास मौजूदा समय में 44 कारपोरेटर हैं। यह स्थिति तब है जब भाजपा की एक कारपोरेटर राज रानी उर्फ आंटी का पिछले वर्ष निधन हो गया था। एक कारपोरेटर ज्योति देवी को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था।

भाजपा ने वर्ष 2018 में हुए चुनाव में कुल 43 सीटें जीती थीं, जिसके बाद निर्दलीय राज कुमार त्रखान पार्टी में शामिल हुए। फिर उन्हें निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। कुछ महीने पहले कद्दावर नेता देवेंद्र राणा के साथ कारपोरेटर सुच्चा सिंह और कारपोरेटर अशोक सिंह मन्हास भी भाजपा में शामिल हो गए।

ऐसे में भाजपा मेयर व डिप्टी मेयर के पदों पर भाजपा का कब्जा निश्चित ही है। 26 अक्टूबर से पूर्व होने हैं चुनाव नियमानुसार 26 अक्टूबर तक जम्मू नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाना अनिवार्य है। इसके लिए जम्मू नगर निगम अगले चार-पांच दिन में मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है।

म्यूनिसिपल एक्ट 2002 की धारा 36 के अंतर्गत यह चुनाव करवाया जाएगा। इसके तहत इस्तीफा देने के 30 दिन के भीतर चुनाव होने चाहिए। इसमें निगम पहले नामांकन भरने की तिथि निर्धारित करेगा। फिर नाम वापस लेने के लिए कम से कम एक दिन का समय दिया जाएगा। उसके दस दिन के अंदर चुनाव करवाए जाएंगे। 26 अक्टूबर तक चुनाव करवाना अनिवार्य है।

निगम के आयुक्त इस संबंध में आवास एवं शहरी विकास विभाग को लिखेंगे और निर्देश मिलने के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। निगम की सचिव पर¨वद्र कौर की अध्यक्षता में यह चुनाव होंगे। कुल 73 कारपोरेटर इस चुनाव में मतदान करेंगे। निगम के 75 कारपोरेटर थे जिनमें से दो का निधन हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.