विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: अमरनाथ यात्रा से लौटे जबलपुर के श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 08 Jul 2024 06:53 AM (IST)

अमरनाथ धाम की तीर्थयात्रा पूरी कर जम्मू पहुंचे मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई ...और पढ़ें

अमरनाथ की तीर्थयात्रा पूरी कर जम्मू पहुंचे मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
अमरनाथ की तीर्थयात्रा पूरी कर जम्मू पहुंचे मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई।

HighLights

  1. जम्मू में जबलपुर के श्रद्धालु की मौत
  2. जम्मू के होटल में रूके थे राजकुमार तिवारी
  3. शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया

जागरण संवाददाता, जम्मू। अमरनाथ धाम की तीर्थयात्रा पूरी कर जम्मू पहुंचे मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालु राजकुमार तिवारी जम्मू में एक होटल में रुके हुए थे। वह जबलपुर में ओम कला मंदिर, लालमती चंद मणि द्वारका प्रसाद मासेर वार्ड के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद राज कुमार गत शनिवार को जम्मू आ गए थे। रविवार को अपने दोस्त मयंक श्रीवास्तव के साथ सर्कुलर रोड से घूमने जा रहे थे। इसी दौरान वह अचेत होकर गिर पड़े। उसके दोस्त ने उन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। इसके साथ ही श्रद्धालु की मौत की सूचना जम्मू के पीर मिट्ठा थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव को अभी अस्पताल के शवगृह में ही रखा गया है। साथ ही स्वजन को सूचित कर दिया गया है।