Move to Jagran APP

ट्रैकिंग सिस्टम से कचरा उठाने वाले वाहनों पर नजर रखेगा जम्मू नगर निगम Jammu News

निगम इससे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों का भी पालन कर सकेगा। एनजीटी के निर्देशों के अनुसार शहर से निकलने वाले कचरे का अच्छे से निस्तारण होना चाहिए।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 12:39 PM (IST)
ट्रैकिंग सिस्टम से कचरा उठाने वाले वाहनों पर नजर रखेगा जम्मू नगर निगम Jammu News
ट्रैकिंग सिस्टम से कचरा उठाने वाले वाहनों पर नजर रखेगा जम्मू नगर निगम Jammu News

जम्मू, अंचल सिंह। शहर की सफाई व्यवस्था में लगाए गए वाहनों पर नजर रखने के लिए जम्मू नगर निगम इनमें जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाएगा। इससे शहर के विभिन्न वाडरें से कचरा उठाने की व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा वाडरें में वाहनों की तैनाती में भी पारदर्शिता रहेगी। शहर वासियों को भी निगम की इस सुविधा से लाभ मिलेगा। कचरे के ढेर से निजात मिलेगी।

loksabha election banner

जम्मू नगर निगम ने इस संबंध में प्रस्ताव को पहले ही जनरल हाउस में पारित कर लिया है। अलबत्ता इस पर काम शुरू नहीं हो सका है। निगम यह सिस्टम नई दिल्ली की कंपनी आरईटीटी से लेगा। इस व्यवस्था से निगम के वाहनों की लोकेशन तो पता चलेगी ही, वाहनों की माइलेज भी जांची जा सकेगी। वाहनों में ज्यादा तेल डलवाने और कम फेरे लगाने की शिकायतों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों का होगा पालन

निगम इससे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों का भी पालन कर सकेगा। एनजीटी के निर्देशों के अनुसार शहर से निकलने वाले कचरे का अच्छे से निस्तारण होना चाहिए। इस पर 9.70 लाख रुपये की लागत आएगी और प्रत्येक यूनिट के हिसाब से 300 रुपये प्रति माह निगम को खर्च करने होंगे। कचरा निस्तारण में होगी आसानी: शहर के बाहरी क्षेत्र कोट भलवाल के काला गांव में निगम का डंङ्क्षपग स्टेशन है। यहां शहर से निकलने वाले कचरे को वाहनों द्वारा पहुंचाया जाता है। शहर से रोजाना करीब 400 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। करीब बीस किलोमीटर का एक फेरा होने के कारण बहुत से वाहनों में तेल की हेराफेरी की शिकायतें नगर निगम में अक्सर मिलती रही हैं। वीटीएस लगने से वाहन चालक खिसक नहीं पाएंगे। ज्यादा कचरा डंङ्क्षपग साइट पर पहुंचेगा और शहर साफ-सुथरा होगा।

क्या कहते हैं जम्मू के मेयर

शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए निगम ने वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) आधारित वीटीएस लगाने की तैयारी है। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। जब वाहन कचरा लेकर ज्यादा चक्कर लगाएंगे तो बेशक शहर से गंदगी गायब होगी। मंदिरों का शहर स्वच्छ, सुंदर बनेगा। इस कड़ी में हम आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही यह सिस्टम लगा दिए जाएंगे। - चंद्रमोहन गुप्ता, मेयर, जम्मू नगर निगम 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.